HomePunjabAmritsarPunjab News: पेट्रोल पंप पर फायरिंग मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें...

Punjab News: पेट्रोल पंप पर फायरिंग मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Google Pay से होती थी फंडिंग, सोशल मीडिया से आए संपर्क में

अमृतसरः देहाती पुलिस ने मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान और डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा चलाए जा रहे “वॉर अगेंस्ट गैंगस्टर” अभियान और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि चमि‍यारी चौक स्थित पेट्रोल पंप पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

एसएसपी ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एसपी (पीबीआई) की निगरानी में डीएसपी डी. गुरिंदर नागरा और डीएसपी अजनाला के नेतृत्व में तकनीकी और ह्यूमन इंटेलिजेंस टीमों का गठन किया गया था। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर मनदीप सिंह, प्रदीप उर्फ लाड, करनवीर सिंह उर्फ गोरा और एक नाबालिग को पकड़ा गया। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि इनका मुख्य हैंडलर राणा भाई है, जिसके आईएसआई से संबंध होने का दावा किया गया है।

एसएसपी के मुताबिक आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए राणा भाई के संपर्क में आए और उन्हें पैसों का लालच देकर वारदातों के लिए इस्तेमाल किया गया। करनवीर सिंह के खाते में गूगल पे के जरिए 15 हजार रुपये भेजे जाने की भी जानकारी जांच के दौरान सामने आई है। एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने कहा कि विदेश बैठे ऐसे हैंडलर युवाओं को गुमराह करके और पैसों का लालच देकर पंजाब का अमन-चैन खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने अदालत से आरोपियों का रिमांड हासिल किया है और उनसे पूछताछ जारी है। जांच के दौरान अन्य साथियों और इस नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों के बारे में भी अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement - Encounter India

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -