Girl in a jacket
HomeBreaking Newsनेता के घर ED का छापा, 5 करोड़ कैश, 5 किलो सोने...

नेता के घर ED का छापा, 5 करोड़ कैश, 5 किलो सोने सहित विदेशी हथियार बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार सुबह अवैध खनन मामले में हरियाणा कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार, इंडियन नेशनल लोकदल के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और अन्य से जुड़े 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। दिलबाग सिंह इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के समधी भी है। करीब 4 साल पहले दिलबाग सिंह की बेटी की शादी अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला के साथ हुई थी। ईडी टीमों ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत गुरुवार सुबह एक साथ सोनीपत में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के सेक्टर-15 स्थित आवास,  उनके सहयोगी सुरेश के घर, भाजपा नेता व करनाल के पूर्व डिप्टी मेयर मनोज वधवा के सेक्टर-13 स्थित आवास और यमुनानगर में इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर, कार्यालय व फार्म हाउस पर दबिश दी।

ईडी सूत्रों ने शुक्रवार सुबह बताया कि कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार, पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह और उनके सहयोगियों के ठिकानों से अवैध विदेशी हथियार, 300 कारतूस, 100 से अधिक शराब की बोतलें और 5 करोड़ नकद, 4/5 किलोग्राम सोने के बिस्किट बरामद किए गए है। साथ ही भारत और विदेश में कई संपत्तियों के बारे में पता चला है। सुरेंद्र पंवार के आवास पर पिछले 24 घंटे से ईडी की छापेमारी जारी है। ईडी के अधिकारी अवैध खनन व ई रवाना स्कैम से जुड़े मामले में कांग्रेसी विधायक से जानकारी जुटा रहे है कल सुबह करीब 8 बजे अलग-अलग 5 गाड़ियों में ईडी के अधिकारी व सीआइएसएफ के जवान सुरेंद्र पंवार के घर पहुंचे थे कोर्ट के आदेश के बाद ईडी ने इस मामले को लेकर एक एफआईआर दायर की थी

रेड के दौरान ईडी की टीम ने खनन कारोबार से जुड़े दस्तावेजों, बैंक खातों और जमीन से जुड़े मुख्य कागजातों की जानकारी जुटाई।  ईडी की कार्रवाई के दौरान कांग्रेस विधायक अपने आवास पर ही मौजूद थे। सुरेंद्र पंवार के आवास से ईडी के अधिकारियों को कुछ अहम सबूत मिले हैं भाजपा नेता मनोज वधवा 2014 में इनेलो के टिकट पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ थे उन्होंने 2019 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा दोनों ही बार उन्हों हार का सामना करना पड़ा था वह इसके बाद बीजेपी में शामिल हो गए सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार खनन कारोबार से जुड़े रहे हैं वह हरियाणा के साथ राजस्थान में भी खनन का बिजनेस करते हैं

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -