HomePunjabGurdaspurPunjab News: सरपंच के घर पर नौजवानों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

Punjab News: सरपंच के घर पर नौजवानों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः थाना सदर के अंतर्गत आने आते गांव चोड़ सिद्धवां के वर्तमान सरपंच मनजिंदर सिंह के घर के बाहर देर रात 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा गोलियां चलाने की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और सरपंच के घर के गेट के ठीक सामने आकर गोली चलानी शुरू कर दी। सरपंच के घर के गेट पर दो गोलियों के निशान देखे जा रहे हैं। सरपंच ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को घटनास्थल से 4 खोल बरामद हुए हैं।

वहीं सरपंच मनजिंदर सिंह का कहना है कि डेढ़ बजे के करीब उन्हें आवाज सुनाई दी, लेकिन उन्होंने समझा कि कोई पटाखे चला रहा है। परंतु सुबह जब वे उठे तो घर के अंदर दो गोलियों के खोल नजर आए, जिसके बाद उन्होंने थाना सदर की पुलिस को सूचित किया। सरपंच मनजिंदर सिंह का कहना है कि न तो उन्हें कभी फिरौती के लिए कॉल आया है और न ही उनकी ऐसी कोई दुश्मनी है कि कोई गोलियां चला जाए।

मौके पर डीएसपी शाहबाज सिंह और थाना सदर गुरदासपुर की पुलिस अधिकारी पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। डीएसपी का कहना है कि गोलियां चलाने वाले का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं पीड़ित के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएसपी शहबाज सिंह ने कहा कि थाना सदर में आज सुबह गोली चलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पता चला कि सरपंच के घर के बाहर 2 फायर हुए। वहीं प्रताप सिंह के घर पर 2 गोलियां चलाई गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई थ्रेट कॉल नहीं आई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के दौरान पसर्नल मामला नजर आ रहा है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -