नोएडाः नोएडा के सेक्टर 119 की एक अरण्या सोसायटी में सुबह 8ः30 बजे एसी के ब्लास्ट से आग लगने का मामला सामने आया है। जिसकी वीडियो भी तेजी से वायरल हो रही है। आग सोसायटी के एक टावर में 22वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी है। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के तीन फ्लैटों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना सोसायटी ने दमकल विभाग को दे दी है और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया है।
वायरल वीडियो में लोग लोगों को नीचे आने के लिए बोल रहे है। आग की लपटें तेजी से फैल रही है। खिड़कियों से आग की ऊंची-ऊंची लपटें बाहर आने लगीं। फ्लोर पर धुआं ही धुआं भर गया। बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई। वहीं बिल्डिंग के पास वाली इमारत से लोगों ने पाइप के जरिए पानी डालकर आग बुझाने लगे।
इस बीच फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। तुरंत ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने का काम शुरू किया। बिल्डिंग को खाली कराया जा रहा है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

