Girl in a jacket
HomeHimachalUnaवशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में डोजिंग टेबल प्रतियोगिता’ तथा ‘सोशल साइंस क्विज’...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में डोजिंग टेबल प्रतियोगिता’ तथा ‘सोशल साइंस क्विज’ का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘डोजिंग टेबल प्रतियोगिता’ तथा ‘सोशल साइंस क्विज’ का आयोजन किया गया। दोनों ही गतिविधियों में छात्रों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं त्वरित सोचने की क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। ‘डोजिंग टेबल प्रतियोगिता’ का आयोजन कक्षा पहली से चौथी तक के विद्यार्थियों के लिए किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में गणितीय कौशल का विकास करना तथा टेबल्स को रोचक एवं मनोरंजक तरीके से सीखने के लिए प्रेरित करना था। विद्यार्थियों ने तेज गति से टेबल्स सुनाकर एक-दूसरे को चुनौती दी और अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया। ‘स्ट्रॉबेरी ग्रुप’, ‘स्मार्ट स्क्वेयर्स टीम’ से हर्षिव शर्मा, अभिधा रावल, एविका, अनिका शर्मा, रूशांक कौशल एवं कायरव धीमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ‘प्राइम थिंकर्स टीम’ से निवांश सिप्पी, गुरुशब्दजोत कौर, पृथ्वी राज वर्मा, वियान चौधरी, जसकीरत सिंह, अनिका एवं काशवी सैनी द्वितीय स्थान पर रहे।

‘शेप शिफ्टर्स टीम’ से लवदीप सिंह, आयांश भारद्वाज, विराट कौशल, उमांश कुमार, शौर्य सोनी, सिद्धि तिवारी एवं इवान संगत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
‘एप्पल ग्रुप ‘,‘आर्यभट्ट टीम’ से आयुष वशिष्ट, वंश बब्बर, ध्रुवी बब्बर, मान्या सोनी, कृषिका खन्ना एवं रियांश धीमान प्रथम स्थान पर रहे। ‘ब्रह्मगुप्त टीम’ से मानविक शर्मा, हिमांशु, रेहांशी बसरल, अभिनव दत्त, अर्शवीर सिंह एवं तनिप साहू द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं ‘श्रीनिवास रामानुजन टीम’ से नित्या धीमान, वर्णिका कंबोज, एकनूर कौर, नैॠति शर्मा, जोबनदीप सिंह, अद्विक बाली एवं सुमित ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा पाँचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित ‘सोशल साइंस क्विज’ में इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान तथा समसामयिक घटनाओं से जुड़े रोचक प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने टीम भावना के साथ भाग लेते हुए अपने ज्ञान और समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

‘जिओ माइंड्स टीम’ से दक्ष दहिया, करण सैनी, अदिति शर्मा, तमन्ना साहू, अर्जुन एवं पराग चंदेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल जी ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्रों में विषयों के प्रति रुचि उत्पन्न करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा त्वरित निर्णय लेने की योग्यता विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे रचनात्मक आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा। विद्यालय के निदेशक अनुज वशिष्ट जी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिताएँ केवल जीतने का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि सीखने, अनुभव प्राप्त करने और अपनी प्रतिभा को निखारने का श्रेष्ठ अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -