ऊना/ सुशील पंडित : युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका सनाप भी हिमाचल के पंचायती राज चुनाव प्रचार में ऊना आई । इस दौरान उन्होंने टक्का जिला परिषद वार्ड में कांग्रेस से संबंधित राष्ट्रीय प्रवक्ता शोभित गौतम के समर्थन में घर पर जाकर मतदाताओं से वोट मांगे । इस अभियान में उन्होंने लोगों को कांग्रेस की जनहित नीतियों को लोगों को समझाया बताया । प्रियंका ने प्रत्याशी शोभित गौतम के साथ एक स्थानीय हनुमान मंदिर में माथा टेका और प्रभु का आशीष लिया । हालांकि इस सीट से पार्टी विधायक द्वारा समर्थित कांग्रेस से संबंधित एक अन्य प्रत्याशी सुमित शर्मा भी चुनाव मैदान में हैं , लेकिन युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का शोभित गौतम के समर्थन में चुनावी प्रचार में आना युवा कांग्रेस के समर्थन को साफ साफ बयां करता है ।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने लोगों से अच्छा समर्थन मिलने का दावा किया और शोभित गौतम के विजयी होने का दावा भी किया । एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस पूरी तरह से शोभित के साथ है और वह भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार है , इसका प्रमाण उनका युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव के रूप में शोभित के समर्थन में आना है । वहीँ जिला अध्यक्ष की पार्टी में भूमिका को बेहद अहम बताया और राहुल गांधी द्वारा जिला अध्यक्ष के माध्यम से संगठन और पार्टी से संबंधित रिपोर्ट ली जाती है ।
