Girl in a jacket
HomeHimachalUnaऊना जिला में शहरी निकाय चुनावों के लिए सभी तैयारियां पूरी -...

ऊना जिला में शहरी निकाय चुनावों के लिए सभी तैयारियां पूरी – जतिन लाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना सुशील पंडित : शहरी स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के तहत जिला ऊना की नगर पंचायत गगरेट, अंब, टाहलीवाल तथा नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा, दौलतपुर चौक और संतोषगढ़ में 17 मई (रविवार) को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिले के 48 वार्डों के लिए 49 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि अंब के वार्ड नंबर 6 में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 294 अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जिले में कुल 108 ईवीएम उपलब्ध हैं, जिनमें से आवश्यक मशीनें मतदान केंद्रों पर लगाई जाएंगी और शेष रिजर्व रखी जाएंगी। मतदान समाप्ति के बाद संबंधित शहरी निकाय कार्यालयों में उसी दिन मतगणना भी करवाई जाएगी। इस बार कुल 118 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार 28,292 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 14,197 पुरुष, 14,094 महिला तथा एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। सबसे अधिक 7,775 मतदाता नगर परिषद संतोषगढ़ में हैं, जबकि सबसे कम 2,680 मतदाता नगर पंचायत गगरेट में दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा में 6,338, नगर पंचायत अंब में 5,575, नगर पंचायत टाहलीवाल में 2,875 तथा नगर पंचायत दौलतपुर चौक में 3,049 मतदाता मतदान करेंगे। उपायुक्त जतिन लाल ने शनिवार को विभिन्न शहरी निकायों में स्थापित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के निर्देश दिए।

नगर पंचायत दौलतपुर चौक, अंब, गगरेट, टाहलीवाल तथा नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा और संतोषगढ़ में सभी वार्डों के लिए अलग-अलग मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मतदान केंद्रों में सरकारी स्कूल, सामुदायिक भवन, सराय भवन, आंगनबाड़ी केंद्र और कॉलेज भवन शामिल हैं। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था, बिजली और सुरक्षा सहित मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का दावा किया है ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -