Girl in a jacket
HomePunjabPathankotPunjab News: बाइक सवारों पर तेजधार हथियारों से हमला, एक की मौत,...

Punjab News: बाइक सवारों पर तेजधार हथियारों से हमला, एक की मौत, 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः जिले में भोआ विधानसभा इलाके में पुरानी रंजिश के चलते युवक का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार भोआ विधानसभा इलाके के नरोट जैमल सिंह में बाइक सवार 2 दोस्तों को 4 युवकों ने घेरकर तेजधार हथियार से हमला किया। इस घटना में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं, उसके एक दोस्त को सिर में दातर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसे पठानकोट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसके परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।

मृतक की पहचान 27 वर्षीय राजकुमार निवासी गांव तालुका, नरोट जैमल सिंह के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान 21 वर्षीय तनुज कुमार निवासी गांव तुलका के रूप में हुई है। दूसरी ओर घटना सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने तनुज कुमार के बयान के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को तनुज कुमार ने बताया है कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। उसके गांव का ही युवक राजकुमार उसका पक्का दोस्त था, जो बाइक नंबर (PB06S-1088) पर सवार होकर गुरु नानक स्टोन क्रशर गांव गूजरां जा रहा था।

जब दोनों गुरु नानक स्टोन क्रशर के पास पहुंचे, तो राजकुमार ने कहा कि तनुज, मोटरसाइकिल तेज भगा ले। बबली कुमार (निवासी नरोट जैमल सिंह)अपने भाइयों जतिंदर कुमार, सुनील कुमार और भतीजे नवी मेहरा के साथ अपनी बलेरो गाड़ी में हमारे पीछे आ रहा है। इस दौरान चारों ने उन्हें बोलेरो गाड़ी से पीछा कर रोका और बीच रास्ते में घेरकर हमला किया। हमलावारों में से 3 सगे भाई हैं। पीड़ित का आरोप है कि उनमें से एक आरोपी ने कहा- पकड़ लो राजकुमार को। आज इसे जिंदा नहीं जाने देना। हमारे साथ दुश्मनी रखने का मजा इसे चखा दो।

इस मामले में DCP रूरल सुखजिंदर सिंह ने कहा कि राजकुमार और आरोपी बबली कुमार की पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। थाना नरोट जयमल सिंह की पुलिस ने तनुज कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बबली कुमार, जतिंदर कुमार, सुनील कुमार और नवी मेहरा निवासी नरोट जयमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। लाश का पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए लाश को सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

 

 

 

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -