HomeHimachalUnaकुलौहड़ में सर्वसम्मति से पंचायत बनने पर विधायक विवेक शर्मा पहुंचे बोहरू...

कुलौहड़ में सर्वसम्मति से पंचायत बनने पर विधायक विवेक शर्मा पहुंचे बोहरू पंचायत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोहरू के सर्वसम्मति से पंचायत बनने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा विशेष रूप से पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए ग्राम पंचायत बोहरू की जनता का आभार व्यक्त किया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत बोहरू ने एक नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि पहली बार पंचायत का गठन पूर्ण बहुमत और पूर्ण सहमति के साथ हुआ है, जो पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणा का विषय है। उन्होंने पंचायत की जनता की एकजुटता और लोकतांत्रिक सोच की सराहना करते हुए कहा कि बिना किसी राजनीतिक दबाव के पंचायत का सर्वसम्मति से चुना जाना लोगों की परिपक्वता और विकास के प्रति सकारात्मक सोच को दर्शाता है।

उन्होंने नवनिर्वाचित सभी प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरना अब उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।विधायक विवेक शर्मा ने उम्मीद जताई कि सभी प्रतिनिधि ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पंचायत के विकास को नई दिशा देंगे। कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने पंचायत के विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा भी की,उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत बोहरू के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और उनका पूरा आशीर्वाद तथा सहयोग पंचायत के साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, स्वच्छता, सामुदायिक भवन और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाएंगे।

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों और जनता के सहयोग से बोहरू पंचायत विकास के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायतों की मजबूती से ही ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास संभव है और सरकार गांव स्तर तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर विधायक ने कांग्रेस समर्थित सभी पंचायत प्रतिनिधियों को विशेष रूप से बधाई दी और कहा कि जनता ने उन्हें जो जिम्मे दारी दी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाना चाहिए।

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -