20 से 30 करोड़ का हुआ नुकसान
लुधियानाः जिले के जगराओं में आग कोठे खजूरा रोड स्थित फर्नीचर फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान फर्नीचर फैक्ट्री में करीब 50 कर्मचारी काम कर रहे थे। दोपहर करीब साढ़े 3:30 बजे अचानक फैक्ट्री के अंदर से धुआं निकलता दिखाई दिया। वहीं काले धुएं का गुबार करीब 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे कर्मचारियों ने समय रहते बाहर भागकर अपनी जान बचाई। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं फैक्टरी के मालिक ने बताया कि इस हादसे में 20 से 30 करोड़ का नुकसान हो गया। घटना की जानकारी देते हुए फैक्टरी मालिक रोने लग गया। मालिक ने कहाकि घटना में कोई चीज नहीं बची, कहना आसान है, काफी मेहनत से यह सब बनाकर तैयार किया था।
वहीं लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में लकड़ी, प्लाई और फर्नीचर का तैयार व कच्चा सामान रखा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। फिलहाल दमकल विभाग की 4 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं और राहत कार्य लगातार जारी है। वहीं एक शख्स ने बताया कि फैक्ट्री में उस समय वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग से निकली चिंगारी फैक्ट्री के अंदर रखे सामान पर जा गिरी, जिससे पास के एक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।
फैक्ट्री के अंदर मौजूद कर्मचारियों ने शोर मचाया और तुरंत बाहर भागकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में लकड़ी, प्लाई और फर्नीचर का सामान होने के कारण आग तेजी से फैलती रही और दूर-दूर तक काला धुआं दिखाई देता रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। आग से फैक्ट्री में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है, हालांकि अभी तक किसी जानी नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

