ऊना सुशील पंडित : पंचायती राज चुनावों के लिए कुल 4532 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नामांकन वापसी की प्रक्रिया 14 और 15 मई को पूरी होने के बाद शुक्रवार को सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिला परिषद के 17 वार्डों के लिए 45, पंचायत समिति के लिए 417, प्रधान पद के लिए 882, उपप्रधान पद के लिए 960 तथा वार्ड सदस्य पद के लिए 2228 उम्मीदवार मैदान में हैं। पंचायत समिति वार्ड पोलियां बीत-23 से एक प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुई है, जबकि जिले की पांच ग्राम पंचायतें बीनेवाल, उदयपुर, जखेवाल, पंडोगा निचला और बोहरू पूरी तरह निर्विरोध चुनी गई हैं। इन पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान और सभी वार्ड सदस्य बिना मुकाबले निर्वाचित हुए हैं।
गगरेट ब्लॉक में नामांकन वापसी के बाद विभिन्न पदों के लिए कुल 781 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। यहां प्रधान पद के 162, उपप्रधान के 158, वार्ड सदस्य के 366, पंचायत समिति के 85 तथा जिला परिषद के 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। बंगाणा ब्लॉक में कुल 920 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें प्रधान पद के 176, उपप्रधान के 197, वार्ड सदस्य के 463, पंचायत समिति के 76 तथा जिला परिषद के 8 उम्मीदवार शामिल हैं। ऊना ब्लॉक में विभिन्न पदों के लिए कुल 899 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां प्रधान पद के 149, उपप्रधान के 177, वार्ड सदस्य के 489, पंचायत समिति के 73 तथा जिला परिषद के 11 उम्मीदवार मैदान में हैं।
अंब ब्लॉक में नामांकन वापसी के बाद कुल 1169 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। इनमें प्रधान पद के 233, उपप्रधान के 259, वार्ड सदस्य के 570, पंचायत समिति के 100 तथा जिला परिषद के 7 उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं हरोली ब्लॉक में विभिन्न पदों के लिए कुल 763 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां प्रधान पद के 162, उपप्रधान के 169, वार्ड सदस्य के 340, पंचायत समिति के 83 तथा जिला परिषद के 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिले के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में कई अन्य पदों पर भी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

