Girl in a jacket
HomeHimachalUnaकुटलैहड़: पंचायत लठियांनी के तीन निर्विरोध वार्ड सदस्यों को विधायक विवेक शर्मा...

कुटलैहड़: पंचायत लठियांनी के तीन निर्विरोध वार्ड सदस्यों को विधायक विवेक शर्मा ने किया सम्मानित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लठियांनी में तीन वार्ड सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। और विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में निर्विरोध चुनाव आपसी भाईचारे, विश्वास और एकता का प्रतीक होता है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत लठियांनी की जनता ने सौहार्द समझदारी का परिचय देते हुए निर्विरोध प्रतिनिधियों का चयन किया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक संदेश है।

विधायक विवेक शर्मा ने नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों से उम्मीद जताई कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ पंचायत क्षेत्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि गांव और सरकार के बीच मजबूत कड़ी होते हैं तथा ग्रामीण विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहती है। विधायक विवेक शर्मा ने पंचायत के विकास कार्यों में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क,पेयजल,बिजली, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों और जनता के सहयोग से ग्राम पंचायत लाठियांनी विकास की दिशा में नई पहचान बनाएगी। विधायक ने यह भी कहा कि सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। बही नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रतिनिधियों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -