Hocky Champion Trophy 2026
Himachal Govtआम जनता के बीच अपनों की तरह पहुंचे CM Sukhu, देहग्रां के...

आम जनता के बीच अपनों की तरह पहुंचे CM Sukhu, देहग्रां के राम कृष्ण के घर गुजारी रात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: चंबा जिला के दुर्गम क्षेत्र चुराह के देहग्रां में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आम जनता के बीच अपनों की तरह पहुंचकर लोगों का दिल जीत लिया। गत रात्रि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने देहग्रां के राम कृष्ण तिवारी के घर न केवल रात गुजारी, बल्कि पारंपरिक पहाड़ी भोजन का लुत्फ भी उठाया।

राम कृष्ण तिवारी के परिवार ने मुख्यमंत्री के लिए खास तौर पर मक्की की रोटी, सरसों का साग और स्थानीय पारंपरिक गेंहू के लड्डू ‘ऐहण’ तैयार किए थे, जिसे मुख्यमंत्री ने बड़े चाव से खाया। मुख्यमंत्री के इस प्रवास से प्रसन्न राम कृष्ण तिवारी ने कहा कि हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि पूरे सूबे के मुखिया हमारे छोटे से घर में आएंगे, हमारे साथ बैठेंगे और रात गुजारेंगे। यह हमारे पूरे परिवार के लिए जीवन का सबसे गौरवशाली क्षण है।

उनका कहना है कि इससे पहले कोई मुख्यमंत्री इस दूरदराज के गांव में नहीं आया। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू इस सुदूर गांव में रात बिताने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिससे स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह है। परिवार के अन्य सदस्यों चेतना तिवारी व विनीत तिवारी ने भी कहा कि सच में मुख्यमंत्री आम जनता के जन प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

अमेरिका मिडटर्म चुनावों में जीती UP की बेटी सबा हैदर, US में बढ़ाया परिवार का मान

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली...

Jalandhar News: त्योहारी सीजनः फायर बिग्रेड ने बाजारों में की मॉक ड्रिल, देखें वीडियो

जालंधरः त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है, जिससे बाजारों...

बद्दी में 16 नवंबर को लगेगा नि:शुल्क सहायक उपकरण मूल्यांकन शिविर

बद्दी। तहसील कल्याण विभाग की ओर से एलमिको की...

Jalandhar News: अंतिम अरदास में शामिल K. S. Makhan का आया बयान, देखें Live

जालंधर, ENS: स्पीड रिकॉर्ड के संचालक दिनेश औलख के...

Jalandhar News: कलाकार और गायक गुरप्रीत घुग्गी, जगजीत संधू, रोशन प्रिंस, मोहम्मद सद्दीक का आया बयान, देखें Live

जालंधर, ENS: स्पीड रिकॉर्ड के संचालक दिनेश औलख के बेटे दिवित की रविवार अल सुबह सड़क हादसे में मौत...

अमेरिका मिडटर्म चुनावों में जीती UP की बेटी सबा हैदर, US में बढ़ाया परिवार का मान

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली सबा हैदर ने अमेरिका में बड़ी चुनावी जीत हासिल कर...

Jalandhar News: त्योहारी सीजनः फायर बिग्रेड ने बाजारों में की मॉक ड्रिल, देखें वीडियो

जालंधरः त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है, जिससे बाजारों में रौनकें भी बढ़ गई है। लोग खरीदारी के लिए...

बद्दी में 16 नवंबर को लगेगा नि:शुल्क सहायक उपकरण मूल्यांकन शिविर

बद्दी। तहसील कल्याण विभाग की ओर से एलमिको की सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने तथा...