जालंधर, ENS: स्पीड रिकॉर्ड के संचालक दिनेश औलख के बेटे दिवित की रविवार अल सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई थी। 3 तारीख को मॉडल टाउन शमशानघाट में दिवित को पिता दिनेश औलख ने मुखाग्नि दी थी। आज बाथ कैसल में दिवित की अंतिम अरदास दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक रखी गई। जहां पंजाबी इंडस्ट्री के कई कलाकार परिवार के साथ दुख सांझा करने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केएस मक्खन ने कहा कि दिवित औलख के लिए अभी पूरा समुद्र था, लेकिन किसी को नहीं पता था कि भगवान को कुछ और ही मंजूर है। ऐसे उन्होंने भगवान से परिवार के लिए अरदास की। साथ ही बताया कि दिवित को वह एक बार मिला था, उसे किसी ने बताया था कि वह दिनेश औलख का बेटा है।
बता दें कि आज औलख परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए मनकीरत औलख, बीएन शर्मा, परवेज आलम, इंद्रजीत निक्कू, अभिनेता शविंदर माहल, अभिनेता देव खरोद, माही शर्मा सहित, मोहम्ममद सद्दीक, राणा रणबीर, अभिनेता भोला, केएस मक्खन अन्य कलाकार अंतिम अरदास में शामिल हुए।
इससे पहले जैजी बी, आर नेत, हैप्पी रॉयकोटी, करमजीत अनमोल, सचिन अहुजा, सुदेश कुमारी, अमरिंदर गिल, परवेज आलम, सरबजीत चीमा, राज जुझार, गुरलेज अख्तर सरदूल सिंकदर की पत्नी अमन नूरी, अभिनेता देव खरोद, माही शर्मा सहित, मोहम्ममद सद्दीक, राणा रणबीर, अभिनेता भोला, केएस मक्खन अन्य कलाकार अंतिम अरदास में शामिल हुए।
गौर हो कि इससे पहले हरियाणा के नेता दिगविजय चौटाला, प्रीत हरपाल, देबी मखसूसपुरी और अनमोल गगन मान, कुलदीप मानक के बेटे सहित अन्य कलाकार अंतिम अरदास में पहुंचे थे। स्पीड रिकॉर्ड्स के संचालक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावुक पोस्ट साझा करके इस दुखद समाचार की जानकारी दी। स्पीड रिकॉर्ड्स परिवार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि उन्होंने अपने परिवार के बेहद प्रिय सदस्य को खो दिया है। सोशल मीडिया पर खबर आते ही फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
