Hocky Champion Trophy 2026
Baddiबद्दी में 16 नवंबर को लगेगा नि:शुल्क सहायक उपकरण मूल्यांकन शिविर

बद्दी में 16 नवंबर को लगेगा नि:शुल्क सहायक उपकरण मूल्यांकन शिविर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बद्दी। तहसील कल्याण विभाग की ओर से एलमिको की सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से 16 नवंबर को सिविल अस्पताल बद्दी में निःशुल्क सहायक उपकरण मूल्यांकन शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले पात्र लोगों का मूल्यांकन कर उन्हें आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर, कमोड वाली व्हीलचेयर, सुनने की मशीन, एल्बो बैसाखियां और छड़ियां जैसे सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं, दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, सुनने की मशीन, बैसाखियां और छड़ियां उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। यह उपकरण 28 से 30 नवंबर तक बद्दी में होने वाली रेड क्रास मेले के दौरान पात्र लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी : तहसील कल्याण अधिकारी योगिता चौधरी ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को अपना आधार कार्ड और आयु प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। आयु प्रमाण पत्र के रूप में पंचायत प्रधान द्वारा जारी प्रमाण पत्र भी मान्य होगा। इसके अतिरिक्त वार्षिक आय 2 लाख 70 हजार रुपये तक होनी चाहिए। इसके लिए पंचायत प्रधान द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र भी स्वीकार किया जाएगा। इसी प्रकार दिव्यांगजनों को आधार कार्ड और दिव्यांगता प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।

उनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए तथा कार्ड अनिवार्य है। दिव्यांग लाभार्थियों के लिए वार्षिक आय की सीमा 1 लाख 80 हजार रुपये निर्धारित की गई है। इसके प्रमाण के रूप में पंचायत प्रधान द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र भी मान्य होगा। एसडीएम संजीव धीमान ने पात्र लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों सहित सिविल अस्पताल बद्दी पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी बद्दी तथा तहसील कल्याण अधिकारी बद्दी से संपर्क किया जा सकता है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सरपंच के बेटे के कत्ल केस में 2 शूटर समेत 3 गिरफ्तार, हुआ खुलासा, देखें वीडियो

अमृतसरः देहात पुलिस ने चाटीविंड और मेहता इलाके में...

Jalandhar News: कलाकार और गायक BN Sharma, Cheema, Mankirt Aulakh और Happy Raikoti का आया बयान, देखें Live

जालंधर, ENS: स्पीड रिकॉर्ड के संचालक दिनेश औलख के...

अमेरिका मिडटर्म चुनावों में जीती UP की बेटी सबा हैदर, US में बढ़ाया परिवार का मान

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली...

Jalandhar News: त्योहारी सीजनः फायर बिग्रेड ने बाजारों में की मॉक ड्रिल, देखें वीडियो

जालंधरः त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है, जिससे बाजारों...

Punjab News: सरपंच के बेटे के कत्ल केस में 2 शूटर समेत 3 गिरफ्तार, हुआ खुलासा, देखें वीडियो

अमृतसरः देहात पुलिस ने चाटीविंड और मेहता इलाके में हुई गोलीबारी की घटनाओं से जुड़े ऑपरेशन में 3 आरोपियों...

Jalandhar News: कलाकार और गायक BN Sharma, Cheema, Mankirt Aulakh और Happy Raikoti का आया बयान, देखें Live

जालंधर, ENS: स्पीड रिकॉर्ड के संचालक दिनेश औलख के बेटे दिवित की रविवार अल सुबह सड़क हादसे में मौत...

Jalandhar News: कलाकार और गायक गुरप्रीत घुग्गी, जगजीत संधू, रोशन प्रिंस, मोहम्मद सद्दीक का आया बयान, देखें Live

जालंधर, ENS: स्पीड रिकॉर्ड के संचालक दिनेश औलख के बेटे दिवित की रविवार अल सुबह सड़क हादसे में मौत...

अमेरिका मिडटर्म चुनावों में जीती UP की बेटी सबा हैदर, US में बढ़ाया परिवार का मान

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली सबा हैदर ने अमेरिका में बड़ी चुनावी जीत हासिल कर...