AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtसंत नामदेव जी के 756वें प्रकाश उत्सव में शामिल होंगे CM Nayab...

संत नामदेव जी के 756वें प्रकाश उत्सव में शामिल होंगे CM Nayab Singh Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि संत नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में 18 अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-21 स्थित संत नामदेव भवन में वार्षिक धार्मिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

गंगवा ने कहा कि संत नामदेव जी महाराज की शिक्षाएं समाज को भक्ति, समानता, मानवता और आपसी भाईचारे का संदेश देती हैं। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को अपनी आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण हैं।

हरियाणा नामदेव समाज के अध्यक्ष सतबीर वर्मा ने कहा कि संत नामदेव जी के 756वें प्रकाश उत्सव को लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह है। समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर समाज के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। इन दौरों के दौरान लोगों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि संत नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में टांक क्षत्रिय सभा (रजि.), चंडीगढ़, संत नामदेव समाज हरियाणा तथा ऑल इंडिया क्षत्रिय टांक प्रतिनिधि सभा की सहभागिता रहेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

CM Saini ने स्वीडन में एरिक्सन और Truecaller हेडक्वॉर्टर का किया दौरा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन...

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हैं सरकार की प्राथमिकता

चण्डीगढ: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति...

विकास के मामले में कांग्रेस की कल्पना से भी आगे बढ़ा Haryana : डॉ. अरविंद शर्मा

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन...

सीएम विण्डो तथा जनसंवाद समस्याओं का तत्काल निपटारा करें सुनिश्चित

चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी भोपाल सिंह...

अप्पर पंजावर में रिश्तेदारों के बीच मारपीट, एक व्यक्ति घायल

भाभी और उनके बच्चों सहित पांच लोगों पर मारपीट...

CM Saini ने स्वीडन में एरिक्सन और Truecaller हेडक्वॉर्टर का किया दौरा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन के स्टॉकहोम स्थित विश्व प्रसिद्ध दूरसंचार कंपनी एरिक्सन (Ericsson) और...

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हैं सरकार की प्राथमिकता

चण्डीगढ: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी...

विकास के मामले में कांग्रेस की कल्पना से भी आगे बढ़ा Haryana : डॉ. अरविंद शर्मा

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के...

सीएम विण्डो तथा जनसंवाद समस्याओं का तत्काल निपटारा करें सुनिश्चित

चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी भोपाल सिंह खदरी ने वन विभाग एवं पशुपालन विभाग की सीएम विण्डो...