ChandigarhChandigarh Gangwar: पैरी हत्याकांड के बाद गोल्डी बराड़–लॉरेंस गुट आमने-सामने, Audio Viral

Chandigarh Gangwar: पैरी हत्याकांड के बाद गोल्डी बराड़–लॉरेंस गुट आमने-सामने, Audio Viral

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हैरी बॉक्सर ने जारी किया धमकी भरा ऑडियो, बढ़ा तनाव 

चंडीगढ़: चंडीगढ़ गैंगवार: पैरी हत्याकांड के बाद गोल्डी बराड़–लॉरेंस गुट आमने-सामने इंदरप्रीत पैरी की हत्या के बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच तनातनी चरम पर पहुंच गई है। पैरी के अंतिम संस्कार के अगले दिन लॉरेंस गुट के सदस्य हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर एक ऑडियो जारी कर गोल्डी बराड़ को खुली धमकी दी। इससे दोनों गिरोहों के बीच खुले संघर्ष के संकेत मिल रहे हैं।

कुछ दिन पहले गोल्डी बराड़ ने दावा किया था कि इंदरप्रीत पैरी की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई का हाथ है। गोल्डी ने लॉरेंस पर ‘यारी में गद्दारी’ का आरोप लगाते हुए कहा था कि पैरी ने उसे सहारा दिया, फिर भी उसकी हत्या करवा दी गई। इस बयान के बाद माहौल और ज्यादा गर्म हो गया। लॉरेंस गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर ने ऑडियो जारी कर कहा कि गोल्डी बराड़ ने ही अपने साथियों के साथ विश्वासघात किया है। उसने आरोप लगाया कि गोल्डी को पहचान और ताकत लॉरेंस ने दी, लेकिन बाद में उसने उसी के खिलाफ काम किया।

बॉक्सर ने गोल्डी को सामने आने की चुनौती दी और धमकी भरे शब्दों में कहा कि लड़ाई की शुरुआत गोल्डी ने की है और ‘अंजाम’ भी वही भुगतना पड़ेगा। ऑडियो में बॉक्सर ने गोल्डी पर फोन और सोशल मीडिया के जरिए बयानबाजी करने का आरोप लगाया। कहा कि उनका गिरोह जमीन पर मुकाबला करता है, ऑनलाइन नहीं। उसने गोल्डी को अपना लोकेशन बताने या आमने-सामने मिलने की चुनौती दी। पैरी हत्याकांड के बाद जिस तरह दोनों तरफ से बयानबाजी और धमकियों का दौर शुरू हुआ है, उससे पंजाब–हरियाणा क्षेत्र में गैंगवार भड़कने की आशंका बढ़ गई है।

सुरक्षा एजेंसियां मामले की निगरानी कर रही हैं। सोमवार शाम हत्या के बाद बुधवार को इंदरप्रीत पैरी का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार ने पुलिस से न्याय की मांग की और हत्यारों को जल्द पकड़ने की मांग दोहराई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ड्रग कंट्रोल विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, देखें वीडियो

फगवाड़ा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सतपाल सिंह सत्ती का जाना कुशलक्षेम

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के...

DC चौक से दयाल स्वीट्स तक बढ़ा नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन

DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश, पहले ओम...

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक हुआ स्नेचिंग का शिकार, सवारी के बहाने नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया कस्बे में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने...

Punjab News: ड्रग कंट्रोल विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, देखें वीडियो

फगवाड़ा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने फगवाड़ा में अचानक...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सतपाल सिंह सत्ती का जाना कुशलक्षेम

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम...

DC चौक से दयाल स्वीट्स तक बढ़ा नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन

DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश, पहले ओम भुजिया भंडार तक लागू था प्रतिबंध ऊना: ऊना शहर में यातायात...

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक हुआ स्नेचिंग का शिकार, सवारी के बहाने नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया कस्बे में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक अज्ञात युवक बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक के...