AdvertisementPunjab Government
Kapurthalaभीषण सड़क हादसाः पंजाब के दादी और पौते की मौत, 6 घायल,...

भीषण सड़क हादसाः पंजाब के दादी और पौते की मौत, 6 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पीर निगाह से दर्शन कर लौट रहे जुगाड़ वाहन अनियंत्रित होकर पलटा था

ऊनाः धार्मिक स्थल पीर निगाह के निकट जुगाड़ वाहन के अनियंत्रित होकर गिरने से दादी और पौते की मौत हो गई जबकि बच्चों सहित 5 लोग घायल हुए। सभी लोगों की पहचान पंजाब के कपूरथला भुलत्थ के बताए जा रहे है। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल लोगों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। जुगाड़ वाहन पर चालक लाडी, 5 बच्चे, पत्नी और माता सफर कर रहे थे।

लाडी पुत्र लामिया ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ धार्मिक स्थल पीर निगाह माथा टेकने आया था। जब वह वापस आ रहे थे तो तीखी उतराई पर वाहन की ब्रेक फेल हो गई और अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में वह सभी घायल हो गए।
राहगीरों ने उपचार के लिए उन्हें एंबुलेंस के जरिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने लाडी के 3 वर्षीय बेटे अखिल और उसकी माता जीलो पत्नी लामिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं लाडी की पत्नी को बिलासपुर एम्स रेफर कर दिया गया है जबकि बच्चों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचकर घायलों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सांगला शिवाला मंदिर के मैनेजर पर बुआ ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के प्रसिद्ध सांगला शिवाला मंदिर को लेकर...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में...

क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसूति महिला की मौत का मामला, परिजनों ने एंबुलेंस में शव रखकर किया प्रदर्शन

महिला डॉक्टर को जल्द अरेस्ट कर सस्पेंड और लाइसेंस रद्द की रखी मांग ऊना,सुशील पंडित: ऊना के सरकारी अस्पताल में...

Jalandhar News: पुलिस ने 17 नशा तस्करों को किया काबू, 515 ग्राम हेरोइन व नशीली गोलियां बरामद, देखें वीडियो

जालंधरः नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एसएसपी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस थानों...

ऊना में पीरनिगाह मंदिर के पास दर्दनाक हादसा : बाइक रेहड़ा पलटने से 3 साल के पोते व दादी की मौत, 6 घायल

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह मंदिर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा...

Punjab News: सांगला शिवाला मंदिर के मैनेजर पर बुआ ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के प्रसिद्ध सांगला शिवाला मंदिर को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। इस बार मंदिर...