Girl in a jacket
HomeNationalहमलावारों ने 2 भाईयों पर किया चाकू से हमला, एक की मौत...

हमलावारों ने 2 भाईयों पर किया चाकू से हमला, एक की मौत दूसरा घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दो सगे भाइयों पर चाकू से हमला किया गया है। इस घटना में एक भाई की मौत हो गई है, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में हत्या का मामला दर्ज कर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी साउथ ईस्ट रवि कुमार सिंह ने शनिवार सुबह बताया कि गोविंदपुरी थाना पुलिस को झगड़े के संबंध में सूचना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात 12:07 पर मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि दो पड़ोसी आपस में झगड़ा कर रहे हैं। जिसमें 3 लोग सुधीर, उसका भाई प्रेम और उसका दोस्त सागर घायल हुए हैं। घायलों को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वही सुबह करीब 3:00 बजे अस्पताल से सूचना मिली कि सुधीर की मौत हो गई हैं।

जबकि उसका भाई 22 वर्षीय प्रेम गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, जो अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। 20 वर्षीय सागर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह, उसकी वाइफ मीणा और उसके बेटों 20 वर्षीय संजय, 18 वर्षीय राहुल को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और पूरे मामले में जांच कर रही है। राजधानी दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर सियासत गर्म है। दिल्ली में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। हत्या और लूट की हर दिन वारदातें सामने आ रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -