चंडीगढ़ः हरियाणा सिविल सचिवालय की 8वीं मंजिल से कूदकर कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया। घटना को लेकर सचिवालय में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सचिवालय में तैनात पुलिस कर्मचारी और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा और कर्मी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों मरीज को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पंचकूला के रहने वाले बलवंत सिंह के तौर पर हुई है।
वह बिजली निगम में कार्यरत थे। पुलिस द्वारा मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दी गई। मिली जानकारी के अनुसार वह विजिटर पास बनवाकर एक अधिकारी से मिलने सचिवालय आए थे। बलवंत सिंह का विजिटर पास भी सामने आया है, जो सुबह 9:42 बजे जनरेट हुआ था। पास में उन्होंने पांचवीं मंजिल पर स्थित हरियाणा पावर जनरेशन कॉपोर्रेशन के कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स से ऑफिशियल वर्क के तहत मिलने का कारण बताया था।
सचिवालय में उनकी एंट्री 10:22 पर हुई थी। इससे पहले, इसी साल 25 फरवरी को हरियाणा सचिवालय की ही छठी मंजिल से कूदकर एक कर्मचारी ने सुसाइड किया था। मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के तौर पर हुई। वे आईएएस अफसर हितेश कुमार मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी थे। पहले ये आईएएस आदित्य के साथ थे। कुछ समय पहले ही इन्हें आईएएस हितेश मीणा के पास लगाया गया था। अरोड़ा का स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी के पद पर प्रमोशन हुआ था। इसके कारण इसकी ब्रांच चेंज हो गई थी। इससे ये नाराज थे। उनकी इसी साल अक्टूबर में रिटायरमेंट होनी थी। इनकी पत्नी उमा अरोड़ा गवर्नर हाउस में तैनात हैं।
