बदायूंः शादी समारोह से लौट रहे दंपति से लूट की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर पीड़ित ने कोतवाली बिसौली में शिकायत दे दी है। पीड़ित ने बताया कि वह पत्नी के साथ शादी समारोह स्थित यादव फार्म हाउस पैट्रोल पम्प के सामने बिसौली बदायूं रोड करवा बिसौली आया था। जयमाला कार्यकम पूर्ण कराने के बाद पत्नी के साथ गांव लगभग 1 बजे हर्रायपुर वापिस अपने घर जा रहा था।
इस दौरान रास्ते में ऑवला रोड पर नक्टा बाग से 100 मीटर आगे मोटरसाईकिल सवार 3 बदमाशों ने रोकने के लिए आवाज लगाई। जब वह नहीं रूका तो बदमाशों ने चलती मोटरसाईकिल पर टांग मारकर उन्हें गिरा दिया। हादसे में बाइक सवार और पत्नी पिंकी गिर गए। सड़क पर गिरते ही पत्नी बेहोश हो गई। तभी मुंह ढके तीनों बदमाशों ने फोन छीन लिया और पत्नी पिंकी के जेवरात लेकर फरार हो गए।
हादसे दौरान पत्नी की एक तोला सोने की, सोने के कुण्डल एक तोला, चांदी का बिछुआ 250 ग्राम, चांदी की गुलशन पटटी 250 ग्राम व एक सोने का ओम और 7 हजार की नगदी लूटकर ले गये। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस को शिकायत देने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
