Girl in a jacket
HomeNationalआवारा सांड का कहर, व्यक्ति पर किया हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

आवारा सांड का कहर, व्यक्ति पर किया हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मिर्जापुरः जनपद के कछवा नगर पंचायत में सड़क पर घूम रहे सांड ने व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस घटना में व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय राजू सिंह, पुत्र उमेश सिंह के रूप में हुई है। हादसे में घायल राजू को वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोग इस समस्या के लिए नगर पंचायत प्रशासन की कथित उदासीनता को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बताया जा रहा है कि राजू सिंहघर से बाहर निकल रहे थे। इस दौरान गेट के सामने खड़े सांड को देखकर उन्होंने उसे भगाने का प्रयास किया, जिस पर सांड ने उन पर हमला करने की कोशिश की।

इस दौरान राजू सिंह किसी तरह गेट के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। थोड़ी देर बाद जब वह डंडा लेकर बाहर निकले, तो सांड ने दोबारा हमला किया, जिससे वह गिरकर अचेत हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें सांड का हमला स्पष्ट दिख रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी सांड ने 2 मई को इंडियन बैंक के पास राजेंद्र प्रसाद शर्मा पर भी हमला किया था, जिनका इलाज वाराणसी के आशापुर स्थित मेरिडियन हॉस्पिटल में चल रहा है।

इसके अतिरिक्त, कुछ दिन पहले संजय सिंह भी इसी सांड के हमले का शिकार हुए थे, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है। नगरवासियों का आरोप है कि लगातार शिकायतें करने के बावजूद नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया है। लोगों का कहना है कि गौशाला व्यवस्था केवल धन उगाही का माध्यम बन गई है, जबकि छुट्टा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजना प्रशासन की जिम्मेदारी है। स्थानीय नागरिकों में इस स्थिति को लेकर गहरा असंतोष है। उनका कहना है कि यदि इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो भविष्य में और गंभीर घटनाएं हो सकती हैं। कछवा नगर पंचायत के लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सड़कों पर निकलने को विवश हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -