कवर्धाः देर रात तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर नदी में गिरने का मामला सामने आया है। हादसे में कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार सभी युवक बिरगांव (रायपुर) से पंडरिया में शादी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पांडातराई के पास कार का बैलेंस बिगड़ गया और वह पलटते हुए 30 फीट नीचे नदी में जा गिरी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकला और पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत घायलों को एंबुलेस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है।
वहीं पांडातराई पुलिस ने कहा कि कार सवार सभी युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नदी से निकाल लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
