AdvertisementPunjab Government
Himachalपरख’ को गंभीरता से लें सभी शिक्षक: जतिन लाल

परख’ को गंभीरता से लें सभी शिक्षक: जतिन लाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जिला ऊना के 100 स्कूलों में 4 दिसंबर को होगी मुख्य परीक्षा

इस राष्ट्रव्यापी परीक्षा के लिए किसी भी स्कूल का हो सकता है चयन

ऊना/सुशील पंडितछ
उपायुक्त जतिन लाल  ने जिला के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे शिक्षा की गुणवत्ता के आकलन के लिए आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 ‘परख’ (समग्र विकास के लिए प्रदर्शन मूल्यांकन, समीक्षा और ज्ञान का विश्लेषण) के प्रति गंभीरता दिखाएं और सभी विद्यार्थियों को इसके लिए तैयार करें।

‘परख’ की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को शिक्षा विभाग के जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों तथा शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने कहा कि इस राष्ट्रीय सर्वेक्षण के आधार पर ही जिला और राज्य की रैंकिंग तय की जाएगी।

उपायुक्त ने बताया कि ‘परख’ के तहत राष्ट्रीय स्तर की मुख्य परीक्षा 4 दिसंबर को जिला के 100 स्कूलों में होगी और इन स्कूलों का चयन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा रैंडम आधार पर किया जाएगा। यानि इसके लिए किसी भी सरकारी या गैर सरकारी स्कूल का चयन हो सकता है। इनमें 55 स्कूल हिंदी माध्यम और 45 स्कूल अंग्रेजी माध्यम के हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा की तैयारी हेतु तीन मॉक टेस्ट पहले ही करवाए जा चुके हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए फील्ड पर्यवेक्षकों के साथ-साथ सीबीएसई की ओर से विशेष ऑब्जर्वर भी नजर रखेंगे।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस बार के सर्वेक्षण में जिला और प्रदेश की रैंकिंग तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में उल्लेखनीय सुधार के लिए सभी समर्पण भाव से कार्य करें ताकि हिमाचल प्रदेश के रैंक में सुधार हो सके।

‘परख’ राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया ने ‘परख’ राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों के लिए स्कूलों में आयोजित की जा रही परख गतिविधियों प्रगति की निगरानी के लिए जिला ऊना के विभिन्न स्कूलों का दौरा किया व तीसरी, छठी व नौवीं कक्षा के छात्रों से बातचीत की।

बैठक के दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के प्रधानाचार्य राकेश अरोड़ा, क्षेत्रीय नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया, जिला समन्वयक ललित मोहन और मुख्य प्रशिक्षक प्रितपाल ने ‘परख’ की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजेंदर कौशल, ब्लॉक स्तर के अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों ने भी वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News : 3 Pistol, 39 कारतूस और Tata Safari सहित 3 गिरफ्तार

बहादुरगढ़: एसटीएफ की टीम ने तीन सक्रिय आरोपियों को...

सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से महिला की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना/सुशील पंडित: सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से स्कूटी...

सिंगा स्कूल में नशामुक्ति और राजयोग जीवनशैली पर जागरूकता अभियान

ऊना/सुशील पंडितः ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की ओर से देशभर में...

निर्माण श्रमिकों के 66 परिवारों को 30.87 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

शिक्षा, विवाह व आवास निर्माण के लिए प्रदान की...

Haryana News : सट्टेबाजों पर चला पुलिस का डंडा, 10 जुआरी गिरफ्तार

पंचकूला : क्राइम ब्रांच-1 और क्राइम ब्रांच-2 की संयुक्त...

Haryana News : 3 Pistol, 39 कारतूस और Tata Safari सहित 3 गिरफ्तार

बहादुरगढ़: एसटीएफ की टीम ने तीन सक्रिय आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ़्तार किया है। एसटीएफ टीम ने...

सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से महिला की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना/सुशील पंडित: सलोह चौक पर टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसा 5 अक्टूबर 2026...

सिंगा स्कूल में नशामुक्ति और राजयोग जीवनशैली पर जागरूकता अभियान

ऊना/सुशील पंडितः ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की ओर से देशभर में चलाए जा रहे ‘10 करोड़ नशामुक्त एवं विकसित भारत संकल्प प्रतिज्ञा...

निर्माण श्रमिकों के 66 परिवारों को 30.87 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

शिक्षा, विवाह व आवास निर्माण के लिए प्रदान की गई वित्तीय मदद - अमन शर्मा ऊना, सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश...