केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी 
नेहरू युवा केंद्र ऊना ने करवाया नारी शक्ति  फिटनेस दौड़ का आयोजन

पलक, प्रिया व अंजली ने जीता मैदान 

 ऊना/ सुशील पंडित : महिलाओं के बीच खेल संस्कृति, खेल कौशल, फिटनेस और प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ावा देने के लिए, नेहरू युवा केंद्र, ऊना की ओर से शनिवार को अंबेडकर भवन अंब में 'नारी शक्ति फिटनेस दौड़' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को माननीय केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर  ने हरी झंडी दिखाई। पूरे देश प्रदेश एबम जिले के सभी ब्लॉकों में एक साथ इन दौड़ प्रतियोगिताओ का आयोजन नेहरू युवा केंद्रों द्वारा किया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  ने कहा कि यह दौड़ें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने एवम् भारत के विकास में स्वस्थ और फिट महिलाओं की भूमिका को दोहराने की अगली कड़ी हैं।

कार्यक्रम मे 30 से अधिक महिलाओं ने दौड़ लगा कर भाग लिया। प्रतियोगिता में पलक ने प्रथम  प्रिया ने दूसरा व अंजली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन 3 विजेताओं को नेहरू युवा केंद्र ऊना के द्वारा माई भारत टीशर्ट, टोपी एवं कप देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन मे नेहरू युवा केंद्र ऊना के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार, कार्यक्रम ब लेखा सहायक विजय भारद्वाज एवम युवा स्वयंसेवकों का योगदान रहा।