धान ढुलाई/परिवहन कार्यों हेतू निविदाएं 10 अक्तूबर तक ऑनलाइन आमंत्रित 

धान ढुलाई/परिवहन कार्यों हेतू निविदाएं 10 अक्तूबर तक ऑनलाइन आमंत्रित 
ऊना/सुशील पंडित : धान खरीद कंेद्र कृषि उपज विपणन समिति टकारला जिला ऊना से मैसर्ज़ संत राईस मिल/मैसर्ज जेके राईस मिल टाहलीवाल के लिए धान के ढुलाई/परिवहन कार्यों के लिए ऑनलाइन निविदाएं 11 अक्तूबर तक आमंत्रित की गई हैं। यह जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक खाद्या आपूर्ति नागरिक एवं उपभोक्ता मामले राजीव शर्मा ने बताया कि निविदाएं 10 अक्तूबर सांय 5 बजे तक ऑनलाइन पोर्टल https://hptenders.gov.in/nicgep/app पर अपलोड हो जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि निविदाएं 11 अक्तूबर दोपहर 12 बजे खोली जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226016 पर सम्पर्क कर सकते हैं।