Chandigarhइमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 मालिकों पर केस...

इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 मालिकों पर केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः इमिग्रेशन कंपनियों द्वारा ठगी के कई मामले सामने आ रहे है। जिसके तहत पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने शहर में बिना मंजूरी के इमिग्रेशन चलाने वाली 13 कंपनियों के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की है। डीसी के आदेशों का उल्लंघन करने पर उक्त सभी इमिग्रेशन कंपनियों के मालिकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 6 कंपनी मालिकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इनमें से कुछ कंपनी मालिकों को गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।

इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने बिना लाइसेंस परमिट इमीग्रेशन कंपनी चलाने पर दो कंपनी मालिकों पर केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एएसएफएम कंसलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड, सिटी इंपोरियम में ट्रैवल एंड टिप्स कंपनी के मालिकों पर केस दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मालिकों को जमानत पर थाना पुलिस ने छोड़ा है। सेक्टर-17 ए स्थित जीएस ओकरिज विजा सर्विस कंपनी संचालित करने वाले कॅरिअर वैंच्युर एजुकेशन कंसलटेंसी, वाइट हिल ओवरसीज इमीग्रेशन चलाने वाले आरोपी सहित तीन कंपनियों के मालिक पर केस दर्ज हुआ है।

वहीं सेक्टर-36 थाना पुलिस ने डीसी के आदेशों की अवहेलना करते हुए बिना परमिट और लाइसेंस के इमीग्रेशन कंपनी चलाने पर मोहाली निवासी पंकज सहदेव और इमीग्रेशन कंपनी संचालित करने वाले सेक्टर-55 निवासी सुरमुख सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। दोनों को कानूनी कार्रवाई के बाद थाने से जमानत मिल गई। वहीं सेक्टर-22 बी स्थित शिकागो इमीग्रेशन चलाने वाले मंगल सिंह, रेड स्टार इमीग्रेशन कंपनी चलाने वाले जीरकपुर निवासी दीपक चौहान और मध्य ग्लोबल एवेन्यू इमीग्रेशन कंपनी चलाने वाले हुकम चंद गर्ग के खिलाफ सेक्टर-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

आज का राशिफल, 23 अक्टूबर 2026

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार...

Punjab News: मां-बेटे के Murder Case मे बहू गिरफ्तार,देखें वीडियो

अमृतसर: कमिश्नरेट पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत...

नालागढ़ के डाढ़ी भोला में बच्चों ने धूमधाम से मनाया दशहरा

विधायक हरदीप बाबा ने बढ़ाया बच्चों का हौसला नालागढ़: नालागढ़...

पक्का परोह में कार से टकराई बाइक, चालक घायल

ऊना: अंब थाना क्षेत्र के पक्का परोह में बाइक...

छपरोह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के छपरोह गांव में जमीन...

आज का राशिफल, 23 अक्टूबर 2026

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 36...

Punjab News: मां-बेटे के Murder Case मे बहू गिरफ्तार,देखें वीडियो

अमृतसर: कमिश्नरेट पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली राम नगर कॉलोनी की गली नंबर 4 में...

नालागढ़ के डाढ़ी भोला में बच्चों ने धूमधाम से मनाया दशहरा

विधायक हरदीप बाबा ने बढ़ाया बच्चों का हौसला नालागढ़: नालागढ़ के आकाश नगर डाढ़ी भोला पीर स्थान में बालक दशहरा...

पक्का परोह में कार से टकराई बाइक, चालक घायल

ऊना: अंब थाना क्षेत्र के पक्का परोह में बाइक और कार की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया।...