चंडीगढ़ः सेक्टर-17 स्थित ताज होटल में कमरे से छतीसगढ़ के कारोबारी का शव बरामद हुई है। मृतक की पहचान 56 वर्षीय दीपक मित्तल निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। घटना की सूचना होटल कर्मियों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं घटना की सूचना मिलते फारेसिंक टीमें मौके पर पहुंच गई। फारेसिंक टीम द्वारा सबूत जुटाए जा रहे। मृतक रायपुर का रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार 2 दिन पहले वह होटल में आया था। लेकिन अभी तक मित्तल की मौत को लेकर कुछ पता नहीं चल पाया है।
