विधायक हरदीप बाबा ने बढ़ाया बच्चों का हौसला
नालागढ़: नालागढ़ के आकाश नगर डाढ़ी भोला पीर स्थान में बालक दशहरा कमेटी ने दशहरे का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बाबा ने शिरकत की।अयोजकर्ताओ ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन सिर्फ बच्चे ही करते हैं जिसमें वह सभी आपस में पैसे इकट्ठे करते हैं व रावण बनाते हैं और रामलीला का मंचन भी करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा किए जाने वाले कार्य बहुत ही सराहनीय होता है।
इस मौके पर हरदीप सिंह बाबा ने कहा कि जहां पूरे भारतवर्ष में रावण दहन किया जाता है ।उसी उपलक्ष्य में आज भोला डाडी के बच्चों ने बहुत ही सुंदर कार्यक्रम किया है। जिसमें इन्होंने रावण मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला बनाया है ।जिसे आज जलाया गया । उन्होंने कहा सिर्फ पुतला जलाना ही इनका उद्देश्य नहीं है बल्कि असत्य पर सत्य की जीत बुराई पर अच्छाई की जीत के पावन पवित्र त्यौहार दशहरा सभी के जीवन में एक नया रंग लेकर आता है ।
उन्होंने कहा कि इस रावण दहन के साथ इन सब बच्चों ने प्रण भी लिया है कि वह नशे से दूर रहेंगे और भविष्य में नशे व अन्य समाज की कुर्तियां को समाप्त करेंगे। इस मौके पर विनीत ठाकुर, आयुष शर्मा, असमी ,शौर्य वर्मा ,शार्दुल वर्मा, अर्शिया, खजुरिया इशिका, संदली राणा, जसवीर ठाकुर, जतिन, अभिनंदन, संदीप कुमार व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
