Himachal Govtराज्यपाल ने K. R Bharti की दो पुस्तकों का विमोचन किया

राज्यपाल ने K. R Bharti की दो पुस्तकों का विमोचन किया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं प्रख्यात लेखक के.आर. भारती द्वारा लिखित दो पुस्तकों का विमोचन किया। पहली पुस्तक ‘फेयर्स एण्ड फेस्टिवल्स ऑफ हिमाचल प्रदेश’ राज्य के पारंपरिक मेलों और त्योहारों पर व्यापक शोध पर आधारित एक महत्वपूर्ण कृति है।

इसमें इन मेलों एवं त्योहारों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, लोक कथाओं, रीति-रिवाजों, धार्मिक मान्यताओं तथा जीवंत सामुदायिक परंपराओं का विस्तृत वर्णन किया गया है। यह पुस्तक पाठकों को हिमाचल प्रदेश की समृद्ध एवं विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत से परिचित करवाती है।

दूसरी पुस्तक हिमाचल प्रदेश से जुड़े लेखकों द्वारा रचित हिंदी कहानियों की समालोचनात्मक समीक्षा एवं साहित्यिक विश्लेषण पर आधारित है। इसमें चंद्रधर शर्मा गुलेरी और यशपाल जैसे प्रतिष्ठित साहित्यकारों के साहित्यिक योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है, जिनकी रचनाओं ने हिंदी साहित्य को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राज्यपाल ने कहा कि ये पुस्तकें शोधार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों, संस्कृति एवं साहित्य में रुचि रखने वाले लोगों तथा आम पाठकों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगी। उल्लेखनीय है कि के.आर. भारती हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित लेखक हैं और अब तक हिंदी एवं अंग्रेजी भाषाओं में कुल 11 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

संविधान की मूल भावना ‘हम भारत के लोग’ में निहित है – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर विकसित भारत में अग्रणी भूमिका निभाएगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन...

Jalandhar News: पाकिस्तान में लापता श्रद्धालु का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व...

संविधान के आदर्शों को धरातल पर उतारना ही हमारा संकल्प – रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री...

स्वास्थ्य बजट में कांग्रेस सरकार से सात गुणा बढ़ोतरी हुई : आरती सिंह राव

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

संविधान की मूल भावना ‘हम भारत के लोग’ में निहित है – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने संविधान दिवस के अवसर पर कहा कि भारतीय...

संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर विकसित भारत में अग्रणी भूमिका निभाएगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Jalandhar News: पाकिस्तान में लापता श्रद्धालु का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान गए भारतीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे...

संविधान के आदर्शों को धरातल पर उतारना ही हमारा संकल्प – रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने आज हरियाणा विधानसभा के संविधान दिवस एवं...