Haryana Govtस्वास्थ्य बजट में कांग्रेस सरकार से सात गुणा बढ़ोतरी हुई : आरती...

स्वास्थ्य बजट में कांग्रेस सरकार से सात गुणा बढ़ोतरी हुई : आरती सिंह राव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि वर्ष 2014 में जब कांग्रेस की सरकार थी तो स्वास्थ्य का बजट मात्र 2000 करोड़ रुपए था जो अब बढ़कर लगभग सात गुणा 14 हज़ार करोड़ तक जा पहुंचा है। अगले आम बजट के दौरान वर्तमान सरकार इस बजट में और अधिक बढ़ोतरी करेगी।

आरती सिंह राव आज संविधान दिवस और हरियाणा के गठन के 60 वर्ष पूरे होने पर मनाई जा रही हीरक जयंती के अवसर पर बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र में बोल रही थी। उन्होंने सदन में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा विधायक बीबी बत्रा द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बजट कम होने के मुद्दे पर आंकड़ों समेत कड़ा ज़वाब दिया।

स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संबोधन के शुरुआत में प्रदेश की जनता एवं सदन के सदस्यों को संविधान दिवस और हरियाणा के गठन की हीरक जयंती की बधाई दी। संविधान निर्मात्री-सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद तथा प्रारुप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर के अलावा संविधान निर्माण से जुड़े सभी सदस्यों को नमन करते कि भारत का संविधान लोकतंत्र की आत्मा है। जैसे आत्मा के बिना शरीर निष्प्राण होता है, वैसे ही संविधान के सिद्धांतों और भावना के बिना लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती।

उन्होंने वर्तमान सरकार की उपलब्धियों का आगे जिक्र करते हुए कहा कि 4 फरवरी, 2024 को पी.जी.आई.एम.एस., रोहतक में हरियाणा के सरकारी क्षेत्र में पहली रीनल ट्रांसप्लांट सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पी.जी.आई.डी .एस., रोहतक में 24×7 आपातकालीन सेवाएं और ई-संजीवनी के माध्यम से पी.जी.आई.एम.एस., रोहतक में टेलीकंसल्टेशन सेवाएं शुरू की गई हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पाकिस्तान में लापता श्रद्धालु का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व...

संविधान के आदर्शों को धरातल पर उतारना ही हमारा संकल्प – रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री...

Punjab News : रेत से भरे ट्रेलर ने मचाया आतंक, कई गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

मोहाली: जीरकपुर भरतगढ़ के पास भयानक सड़क हादसे की...

ऊना में 27 नवंबर को होगी एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

ITI ऊना में होगा अभ्यास, सहायक आयुक्त ने संबंधित...

Jalandhar News: पाकिस्तान में लापता श्रद्धालु का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान गए भारतीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे...

संविधान के आदर्शों को धरातल पर उतारना ही हमारा संकल्प – रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने आज हरियाणा विधानसभा के संविधान दिवस एवं...

CM Mann ने 10 लाख लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के लिए स्मार्ट राशन कार्ड योजना की शुरुआत

चंडीगढ़ / मोगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 10 लाख लाभार्थियों तक खाद्य सुरक्षा लाभ पहुंचाने के लिए स्मार्ट...

Punjab News : रेत से भरे ट्रेलर ने मचाया आतंक, कई गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

मोहाली: जीरकपुर भरतगढ़ के पास भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार रेत से भरा...