Haryana Govtसंविधान के आदर्शों को आत्मसात कर विकसित भारत में अग्रणी भूमिका निभाएगा...

संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर विकसित भारत में अग्रणी भूमिका निभाएगा हरियाणा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में विकसित हरियाणा अग्रणी भूमिका निभाएगा। भारतीय संविधान लोकतंत्र की आत्मा तथा देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का आधार है।

डॉ. अरविंद शर्मा आज संविधान दिवस एवं हरियाणा की हीरक जयंती के अवसर पर हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संविधान निर्माताओं, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर, संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय संविधान निर्माताओं के सम्मान और युवा पीढ़ी को संवैधानिक मूल्यों से जोड़ने की दिशा में ऐतिहासिक कदम था। संविधान हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है।

किसान कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि हरियाणा देश का अग्रणी राज्य है, जहां 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिया जा रहा है। वर्ष 2014 के बाद गन्ने के भाव में लगभग 34 प्रतिशत वृद्धि की गई है। वर्तमान में गन्ने का भाव 430 रुपये प्रति क्विंटल है, जिसे अगले वर्ष बढ़ाकर 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। बाजरे पर भावांतर भरपाई योजना और फसलों की निर्बाध खरीद से किसानों को राहत मिल रही है।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि विकसित भारत-2047 केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। विकसित हरियाणा इस राष्ट्रीय संकल्प का मजबूत आधार बनेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से संविधान के मूल आदर्शों का सम्मान करने, लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने और राष्ट्र एवं प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पाकिस्तान में लापता श्रद्धालु का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व...

संविधान के आदर्शों को धरातल पर उतारना ही हमारा संकल्प – रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री...

स्वास्थ्य बजट में कांग्रेस सरकार से सात गुणा बढ़ोतरी हुई : आरती सिंह राव

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने...

Punjab News : रेत से भरे ट्रेलर ने मचाया आतंक, कई गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

मोहाली: जीरकपुर भरतगढ़ के पास भयानक सड़क हादसे की...

Jalandhar News: पाकिस्तान में लापता श्रद्धालु का हुआ खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान गए भारतीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे...

संविधान के आदर्शों को धरातल पर उतारना ही हमारा संकल्प – रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने आज हरियाणा विधानसभा के संविधान दिवस एवं...

स्वास्थ्य बजट में कांग्रेस सरकार से सात गुणा बढ़ोतरी हुई : आरती सिंह राव

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि वर्ष 2014 में जब कांग्रेस की सरकार थी...

CM Mann ने 10 लाख लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के लिए स्मार्ट राशन कार्ड योजना की शुरुआत

चंडीगढ़ / मोगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 10 लाख लाभार्थियों तक खाद्य सुरक्षा लाभ पहुंचाने के लिए स्मार्ट...