जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए पाकिस्तान गए भारतीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे में से तीन श्रद्धालुओं के लापता होने की खबर सामने आई थी। ये तीनों श्रद्धालु 22 नवंबर को भारत से पाकिस्तान रवाना हुए सिख जत्थे में शामिल थे। लापता श्रद्धालुओ मे फिल्लौर के रहने वाले बिकर सिंह ने अपने परिवार से संपर्क कर लिया है।
इस मामले मे जानकरी देते हुए बिकर के रिश्तेदार सतबीर सिंह ने बताया कि वह जल्द ही भारत लौट आएंगे। फ़ोन पर हुई बातचीत के दौरान बिकर ने बताया कि वह एक अलग जत्थे के साथ पंजा साहिब दर्शन करने पहुंच गए है। इसके बाद करतारपुर मे टूर्नामेंट देखने का प्लान है। अंत मे दो दिन लाहौर घूम कर 1 दिसंबर को भारत वापिस आ जायेंगे।

