Himachal GovtMSME क्षेत्र विकसित भारत / 2047 की परिकल्पना को साकार करने में...

MSME क्षेत्र विकसित भारत / 2047 की परिकल्पना को साकार करने में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र भारत की आर्थिक प्रगति के उत्प्रेरक के रूप में कार्य कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत/2047 के विजन को साकार करने में यह क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राज्यपाल ने आज सिरमौर जिले के काला अंब में लघु उद्योग भारती की काला अंब इकाई द्वारा आयोजित एक समारोह में एंबुलेंस को जनसेवा के लिए समर्पित किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि औद्योगिक प्रगति के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता की सेवा भावना भी जुड़ी होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि एंबुलेंस को जनसेवा के लिए समर्पित करना औद्योगिक जगत की समाज के प्रति संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।

राज्यपाल ने एक अप्रैल, 2025 से प्रभावी एमएसएमई के संशोधित वर्गीकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि निवेश और वार्षिक कारोबार की सीमा में वृद्धि से उद्यमियों के लिए कारोबार के विस्तार, नए निवेश, रोजगार सृजन और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के नए अवसर खुले हैं।

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक विकास में काला अंब के योगदान की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि काला अंब जैसे औद्योगिक क्लस्टरों में निवेश आकर्षित करने, रोजगार के अवसर सृजित करने और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की अपार संभावनाएं हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के कार्यों में तेजी लाएं पंचायत सचिव : इशांत जसवाल

ऊना,सुशील पंडित: अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल की अध्यक्षता में...

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग का हल करेगी: Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के...

घनी आबादी वाले बाजार में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग

कोलकाताः घनी आबादी वाले मलिक बाजार में कपड़े के...

Punjab News: गन्ने के दामों में बढ़ौतरी पर आप विधायक का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसर: पंजाब सरकार की ओर से गन्ना किसानों (काश्तकारों)...

देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि भारत की...

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के कार्यों में तेजी लाएं पंचायत सचिव : इशांत जसवाल

ऊना,सुशील पंडित: अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) के अंतर्गत जिला...

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग का हल करेगी: Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के कल्याण के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए सामाजिक सुरक्षा,...

घनी आबादी वाले बाजार में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग

कोलकाताः घनी आबादी वाले मलिक बाजार में कपड़े के गोदाम में आग लगी है। आग पर काबू पाने के...

Punjab News: गन्ने के दामों में बढ़ौतरी पर आप विधायक का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसर: पंजाब सरकार की ओर से गन्ना किसानों (काश्तकारों) के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह...