गोहानाः गोहाना क्षेत्र में बुधवार रात एसटीएफ रोहतक और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। खेड़ी दमकन-रभड़ा रोड पर हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके एक साथी को पुलिस ने मौके से काबू कर लिया है।
एसआई मंदीप के नेतृत्व में एसटीएफ रोहतक की टीम को बदमाशों की क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसी दौरान बदमाशों से आमना-सामना हो गया। मुठभेड़ में राहुल उर्फ नन्हा पुत्र केदार सिंह और विकास उर्फ विक्की पुत्र सत्यवान निवासी गांव रभड़ा गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तीसरे आरोपी कृष्ण पुत्र बिजेंद्र निवासी गांव रभड़ा को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर गोहाना के एसएचओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले में पुलिस की आगामी कार्रवाई जारी है। तीनों बदमाश अपराधिक घटनाओं में लिप्त बताएं जा रहे हैं।

