FirozpurPunjab News: दुकान का शटर तोड़कर लाखों का सामान लेकर चोर फरार,...

Punjab News: दुकान का शटर तोड़कर लाखों का सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुर: जिले के थाना घल्ल खुर्द के अंतर्गत आते गांव ठेठर कलां के बस अड्डे के नजदीक चोरों ने एक बंद पड़ी दुकान को अपना निशाना बनाया। बेखौफ चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए और करीब डेढ़ लाख रुपये का कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

सुबह दुकान खोलने पहुंचा मालिक तो उड़े होश

पीड़ित दुकानदार सुखचैन सिंह के मुताबिक, वे रोजाना की तरह रात को अपनी दुकान अच्छी तरह बंद करके घर चले गए थे। जब वे सुबह तड़के दुकान खोलने पहुंचे, तो दुकान का शटर टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और कीमती इलेक्ट्रॉनिक आइटम गायब थे।

सीसीटीवी में कैद हुए तीन नकाबपोश चोर

घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तीन चोर दुकान के बाहर आते हैं और बिना किसी डर के शटर तोड़ना शुरू कर देते हैं। पीड़ित दुकानदार के अनुसार, चोर दुकान में रखे दो इनवर्टर बैटरी, दो एलईडी (16 इंच), 10 की-पैड मोबाइल फोन, छह पीस एयरपॉड्स और दो एप्पल वॉच चोरी कर ले गए। इस वारदात में उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही थाना घल्ल खुर्द की पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरे भारतीय सेना के विमान, अमृतसर-जामनगर कॉरिडोर पर सफल लैंडिंग

चंडीगढ़ः भारतीय सेना और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई)...

जेद्दा और जाजान पोर्ट पर हमला, दागे 8 ड्रोन

सऊदीः मध्य पूर्व में एक बार फिर सैन्य तनाव...

STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो को लगी गोली, तीसरा काबू

गोहानाः गोहाना क्षेत्र में बुधवार रात एसटीएफ रोहतक और...

Punjab News: निहंग सिंह ने साले, भाभी और पिता पर किया बरछे से हमला, देखें वीडियो

लुधियानाः शिमलापुरी में एक निहंग बाणे वाले शख्स ने...

पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरे भारतीय सेना के विमान, अमृतसर-जामनगर कॉरिडोर पर सफल लैंडिंग

चंडीगढ़ः भारतीय सेना और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सामरिक और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तालमेल का...

जेद्दा और जाजान पोर्ट पर हमला, दागे 8 ड्रोन

सऊदीः मध्य पूर्व में एक बार फिर सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है। यमन के हूती विद्रोही समूह...

STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो को लगी गोली, तीसरा काबू

गोहानाः गोहाना क्षेत्र में बुधवार रात एसटीएफ रोहतक और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। खेड़ी दमकन-रभड़ा रोड पर...

Punjab News: महिला दोस्त को लेकर विवाद, थार से युवक को कुचल कर मारा, देखें वीडियो

मोहालीः एक गाड़ी की चपेट में आने से 17 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई है। ये घटना खरड़...