HaryanaMG Food Restaurant में नशे में धुत युवकों ने कर्मियों से की...

MG Food Restaurant में नशे में धुत युवकों ने कर्मियों से की हाथापाई, तोड़फोड़ के आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित एमजी फूड रेस्टोरेंट में सुबह करीब 6 बजे जम्मू-कश्मीर नंबर की गाड़ी में पहुंचे दो युवकों पर नशे की हालत में जमकर हंगामा करने, रेस्टोरेंट कर्मचारियों के साथ हाथापाई करने और किचन में घुसकर तोड़फोड़ करने के आरोप लगे हैं। मामला सिर्फ मारपीट और तोड़फोड़ तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि कर्मचारियों के अनुसार दोनों युवकों ने किचन में रखे गैस चूल्हे के साथ भी छेड़छाड़ की। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर इस दौरान गैस रिसाव या आग लगने जैसी कोई बड़ी घटना हो जाती तो उसका जिम्मेदार कौन होता?

रेस्टोरेंट मैनेजर दीपक के अनुसार, दोनों युवक पहले रेस्टोरेंट की पार्किंग में घूम रहे थे। जब वे रेस्टोरेंट की तरफ आए तो वेटर ने उनसे कुछ खाने का ऑर्डर देने के लिए कहा। आरोप है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे और वेटर के साथ बहस करने लगे। इसके बाद मामला बढ़ गया और दोनों युवक रेस्टोरेंट के किचन में घुस गए। आरोप है कि वहां रखे सामान की तोड़फोड़ की गई और गैस चूल्हे के साथ भी छेड़छाड़ की गई। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद दोनों युवक कथित तौर पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज करते रहे। आरोप है कि पुलिसकर्मी मौके पर खड़े होकर सब कुछ सुनते रहे। ऐसे में कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर पुलिस ने उसी समय दोनों युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की? क्या पुलिस उन युवकों को पहले से जानती थी या फिर कोई अन्य वजह थी? हालांकि, इस संबंध में पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है।

रेस्टोरेंट मैनेजर दीपक का कहना है कि कर्मचारी अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए काम करते हैं। अगर कोई नशे की हालत में आकर उनके साथ मारपीट करे, गाली-गलौज करे और उनके कार्यस्थल पर तोड़फोड़ करे तो क्या उन्हें न्याय नहीं मिलना चाहिए? क्या गरीब और मेहनतकश कर्मचारियों की भी कोई सुनवाई होगी या उन्हें इसी तरह अपमान और मारपीट सहकर काम करना पड़ेगा? मैनेजर दीपक ने आरोप लगाया कि शिकायत देने के बाद दोनों युवकों को थाने में बुलाकर छोड़ दिया गया, लेकिन रेस्टोरेंट पक्ष को थाने में नहीं बुलाया गया। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब शिकायत दी गई है और सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है तो मामले की निष्पक्ष जांच क्यों नहीं की जा रही?

मैनेजर दीपक ने मांग की है कि रेस्टोरेंट में हुए नुकसान की भरपाई करवाई जाए और इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो। उनका कहना है कि पंचकूला एक साफ-सुथरा और धार्मिक शहर माना जाता है। ऐसे शहर में इस तरह की घटनाएं शहर की छवि पर भी सवाल खड़े करती हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सेक्टर-5 थाना पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करेगी? क्या गैस चूल्हे से कथित छेड़छाड़ जैसे गंभीर मामले को भी गंभीरता से लिया जाएगा? और क्या रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों को न्याय मिलेगा? फिलहाल डीसीपी ट्रैफिक और क्राइम अमरेंद्र सिंह ने बताया कि जो भी शिकायत आई है उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Golden Temple मे हुई अलौकिक आतिशबाजी और दीपमाला, देखें वीडियो

संगतो ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गुरुपर्व अमृतसर:...

Jalandhar News: अकाली दल-BJP गठबंधन को लेकर पंजाब की सियासत गरमाई, देखें वीडियो

गठबंधन समर्थकों ने ढोल बजाकर बांटे लड्डू जालंधर (ENS) :...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम

भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाती हैं: मुकेश अग्निहोत्री ऊना,सुशील...

भारत की समृद्ध विरासत, आध्यात्मिक शक्ति और आधुनिक प्रगति विश्व को कर रही है प्रेरित: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

डंगोह खास में स्कूटी को टक्कर मारकर युवकों ने की मारपीट, चार के खिलाफ केस

ऊना,सुशील पंडित: गगरेट क्षेत्र के डंगोह खास में स्कूटी...

Golden Temple मे हुई अलौकिक आतिशबाजी और दीपमाला, देखें वीडियो

संगतो ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गुरुपर्व अमृतसर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरु...

Jalandhar News: अकाली दल-BJP गठबंधन को लेकर पंजाब की सियासत गरमाई, देखें वीडियो

गठबंधन समर्थकों ने ढोल बजाकर बांटे लड्डू जालंधर (ENS) : पंजाब की राजनीति में अकाली दल और BJP के गठबंधन...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम

भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाती हैं: मुकेश अग्निहोत्री ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को श्री गुरु...

भारत की समृद्ध विरासत, आध्यात्मिक शक्ति और आधुनिक प्रगति विश्व को कर रही है प्रेरित: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत तीव्र गति से आधुनिक...