FaridkotPunjab News: अस्पताल से चकमा देकर हवालाती फरार, सुरक्षा गार्ड सस्पेंड

Punjab News: अस्पताल से चकमा देकर हवालाती फरार, सुरक्षा गार्ड सस्पेंड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदकोटः गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचाराधीन केंद्रीय मॉडर्न जेल का एक हवालाती सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर फरार हो गया। फरार हवालाती की पहचान जगदीप सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी धर्मकोट (मोगा) के रूप में हुई है। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना के बाद जेल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए फरार हवालाती और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले सुरक्षा गार्ड के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए शिकायत भेज दी है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए जेल अधीक्षक इकबाल सिंह धालीवाल ने बताया कि नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद धर्मकोट निवासी जगदीप सिंह की तबीयत खराब होने के कारण उसे पिछले कुछ दिनों से गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। नियमानुसार उसकी सुरक्षा के लिए गार्ड भी तैनात किए गए थे।

उन्होंने बताया कि रविवार देर रात सुरक्षा में तैनात गार्ड की लापरवाही का फायदा उठाकर हवालाती फरार होने में कामयाब हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित कर दिया गया। जेल अधीक्षक के अनुसार इस मामले में लापरवाही बरतने वाले सुरक्षा गार्ड और फरार हुए हवालाती के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए शिकायत भेजी गई है। इसके साथ ही संबंधित सुरक्षा गार्ड को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड भी कर दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

शादी पर गया परिवार, घर से 14.5 लाख के गहने और 50 हजार की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

कानपुर: बर्रा-2 में शादी समारोह में शामिल होने गई...

Punjab News: BJP ने मनोरंजन कालिया सहित इन नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा...

Punjab News: SHO के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश जारी

लुधियाना: मॉडल टाउन थाने की एसएचओ इंस्पेक्टर गुरशिंदर कौर...

Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री का ऐलान, स्थापना दिवस समारोह से चुनावी बिगुल फूंकेगी AAP, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी की ओर से सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें कैबिनेट मंत्री महिंदर...

शादी पर गया परिवार, घर से 14.5 लाख के गहने और 50 हजार की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

कानपुर: बर्रा-2 में शादी समारोह में शामिल होने गई महिला के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 15...

गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी की उम्रकैद की सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे...

Punjab News: BJP ने मनोरंजन कालिया सहित इन नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने भी कमर कस ली है।...