जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने भी कमर कस ली है। ऐसे में पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों द्वारा राज्य चुनाव समिति की घोषणा की गई। जिसमें भाजपा की ओर से मनप्रीत बादल, तरुण चुघ, अश्वनी शर्मा, सुनील जाखड़, मनोरंजन कालिया, श्वेत मलिक सहित 19 नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा की ओर से जारी सूची में एमपी से राज्यसभा सदस्य, पूर्व स्टेट प्रेजीडेंट, पूर्व मंत्री, पूर्व डिप्टी स्पीकर और नेशनल जरनल सैकेटरी शामिल है।


