टेक्नोलॉजी: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई पिछले कुछ समय से काफी तेजी से बड़ रहा है। ऐसी ग्रोथ अभी तक किसी इंडस्ट्री की नहीं हुई जैसी एआई कर रहा है। एआई कंपनियां अब बाजार में भी आ गई है और करोड़ों डॉलर्स को छाप रही है। ऐसे में दिग्गज कंपनी एप्पल भी पीछे नहीं रही। हाल ही में नई रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल खुद का पहला हाईली एडवांस एआई एजेंट बनाने वाली है। इस एजेंट की खासियत बाकी एआई एजेंट्स से बिल्कुल अलग होगी। यह इंसान की तरह खुद ही कंप्यूटर का काम भी कर पाएगा। अभी तक ज्यादातर एआई एजेंट्स यूजर्स के कमांड के बाद करना शुरु करते थे परंतु अब एप्पल का नया एडवांस एआई एजेंट खुद से ही बिना कोई कमांड के आपके सारे जरुरी काम कर देंगे।
सिरी से अलग होगा एआई का काम
एप्पल में अभी सिर्फ वॉइस असिस्टमेंट सिरी का ही सपोर्ट मिलता है। सिरी से कोई भी काम करवाने के लिए बोलना पड़ता था परंतु कंपनी का नया एआई एजेंट अब बिना कहे ही आप सारे काम कर देता है। इतना ही नहीं खुद से अलग अलग ऐप्स खोलकर यह खुद से जरुरी काम कर देगा और दूसरे ऐप्स एक साथ ही में स्विच कर लेगा। इसके अलावा ये इंटरनेट पर वेबसाइट को ब्राउज करने, सिस्टम कमांड चलाने और कंप्यूटर कोड लिखने और उसमें आने वाली गलतियों को ठीक करने का काम भी एआई खुद आसानी से कर देगा। यह एक ऐसे स्मार्ट साथी के तौर पर काम करेगा जो बिना रुके हुए आपके कई स्टेप्स वाले मुश्किल कामों को शुरु लेकर आखिर तक खुद ही पूरा कर सकेगा।
यूजर्स को मिलेगी पूरी प्राइवेसी
कंप्यूटर या फोन में कोई भी एआई टूल यदि खुद से ऐप्स चलाता है और खुद से ही कोडिंग करना है तो इसका अर्थ है कि उसको उस सिस्टम पर पूरा एक्सेस मिला हुआ है। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल भी आ रहा है कि इससे डेटा तो नहीं लीक होगा। बता दें कि इसके लिए एप्पल ने कहा है कि यूजर्स की प्राइवेसी और सेफ्टी हमेशा की तरह उसकी सबसे पहले प्रॉयोरिटी ही रहेगी।
अभी भले ही यह थोड़े मुश्किल कामों को निपटाने के लिए एआई बैकग्राउंड में काम करेगा परंतु इस दौरान भी यूजर्स की प्राइवेसी पर कोई असर नहीं होगा ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी आपके पर्सनल ेटा को सुरक्षित रखने के लिए परमिशन चेक और टाइट सिक्योरिटी फीचर्स को भी ऐड करेगा।

