Hocky Champion Trophy 2026
TechDeepinder Goyal ने भारत में लॉन्च किया अपना नया Gadget, जानें कीमत...

Deepinder Goyal ने भारत में लॉन्च किया अपना नया Gadget, जानें कीमत और फीचर्स

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने नया गैजेट बनाया है। इस गैजेट को लेकर दीपिंदर अब चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने अपना खास डिवाइस टैंपल भारत में पेश किया है। उनके इस डिवाइस की खास बात यह है कि इसे इंसान की सेहत और दिमाग से जुड़ी एक्टिविटी को ट्रैक करने के लिए बनाया गया है। भारत में इसके प्री-ऑर्डर भी शुरु हो गए हैं। यदि आप भी इस डिवाइस को खरीदना चाह रहे हैं तो इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानने जरुरी हैं।

टेंपल कोई आम स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड नहीं है। इसको खासतौर पर दिमाग में होने वाले ब्लड फ्लो और उससे जुड़े हुए सिग्नल को ट्रैक करने के लिए बनाया है। यह डिवाइस सिर के एक ओर माथे और कान के बीच में लगाया जाता है। इसमें ऑप्टिकल सेंसर भी दिए जाते हैं। दिमाग में खून के बहाव में होने वाले बदलाव को ट्रैक करते हैं। कंपनी इस टैक्नोलॉजी को ब्रेन फ्लो कहती हैं।

इस डिवाइस में मिलेंगे खास फीचर्स

इस डिवाइस में Entropy Score नाम का फीचर भी यूजर्स को मिलेगा। यह 1 से 250 के बीच में स्कोर दिखाता है। इस स्कोर की मदद से यूजर अपने शरीर पर पड़ने वाले तनाव को समझ सकता है। इसमें नींद, एक्सरसाइज, स्ट्रेस और कैफीन जैसी चीजों का असर भी शामिल हो सकता है। टेंपल को सिर पर लगाने के लिए किसी स्ट्रैक की जरुरत भी नहीं होगी। इसे Grips नाम के खास चिपकने वाले टैप से लगाया जाता है। कंपनी के अनुसार, इसे रनिंग, स्विमिंग और नहाते समय भी पहना जा सकता है। यह चश्मा लगाने वाले लोगों के लिए भी डिजाइन किया गया है।

डिवाइस की कीमत

टेंपल की कीमत भारत में 85,000 रुपये रखी गई है। इसमें लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। भारत में इसकी प्री-ऑर्डर विंडो 1 नवंबर को रात 9.30 बजे खुल जाएगी। यूजर टेंपल की ऐप या ऑफिशिय़ल वेबसाइट Temple.com पर जाकर इसको बुक कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार, हर डिवाइस ऑर्डर मिलने के बाद तैयार होगी। ऐसे में डिलीवरी में करीबन तीन महीने का समय लग जाएगा। इसमें True Gold, Black, Mirror, Real Jade, Deep Blue और Purple Funk जैसे 6 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

इस डिवाइस को वेलनेस और रिसर्च के लिए बनाया गया है। यह स्मार्टवॉच से अलग तरह का गैजेट है परंतु इसको खरीदने से पहले इसके फीचर्स और इस्तेमाल को अच्छी तरह से समझना जरुरी है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: भाजपा ने 13 सालों में देश के अंदर कोई बदलाव नहीं कियाः परगट सिंह- देखें वीडियो

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह गदरी बाबा के मेले...

Punjab News : पति ने पत्नी का बेरहमी से किया Murder, देखें वीडियो

लुधियाना: पक्खोवाल रोड पर स्थित विकास नगर में पति...

Punjab News: फौजी जवान पर भाई और रिश्तेदारों ने किया हमला, देखें वीडियो

पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप गुरदासपुरः जिले के गांव सैनपुर...

द्रौपदी मुर्मु ने कुरुक्षेत्र में हरियाणा दिवस पर आयोजित हीरक जयंती समारोह में की शिरकत

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: भाजपा ने 13 सालों में देश के अंदर कोई बदलाव नहीं कियाः परगट सिंह- देखें वीडियो

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह गदरी बाबा के मेले में पहुंचे। इसके बाद मेले में लगाये गये किताबों की...

Punjab News : पति ने पत्नी का बेरहमी से किया Murder, देखें वीडियो

लुधियाना: पक्खोवाल रोड पर स्थित विकास नगर में पति द्वारा पत्नी का बेहरमी से क़त्ल करने का मामला सामने...

Punjab News: फौजी जवान पर भाई और रिश्तेदारों ने किया हमला, देखें वीडियो

पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप गुरदासपुरः जिले के गांव सैनपुर अब्बल खैर में छुट्टी पर आए एक फौजी जवान के...

विकसित हरियाणा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है – राज्यपाल

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा के गठन के 60 वर्ष पूरे होने पर प्रदेशवासियों...