लखनऊः पटना में खराब मौसम के कारण पुणे से पटना जा रही इंडिगो की उड़ान को सोमवार तड़के लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। विमान में पांच शिशुओं समेत 187 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।
हवाई अड्डे के सूत्रों के अनुसार उड़ान संख्या 6ई 653 सोमवार तड़के 2:45 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरी। पटना में मौसम खराब होने के कारण विमान को लखनऊ भेजने का फैसला किया गया। एयरलाइन अधिकारियों के मुताबिक पटना में मौसम साफ होने के बाद फ्लाइट सुबह 8 बजे लखनऊ से पटना के लिए रवाना की गई।

