Tech5,000 mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला सैमसंग फोन लॉन्च

5,000 mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला सैमसंग फोन लॉन्च

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। Samsung ने अपना एक और बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च कर दिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फोन Galaxy A सीरीज में पेश किया गया है। फोन में MediaTek Helio G99+ चिपसेट, 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन का डिजाइन इस साल लॉन्च हुए Galaxy A27 की तरह है। सैमसंग ने अपने इस स्मार्टफोन को सिंगापुर में लॉन्च किया है। इसे बजट फ्रेंडली यूजर्स को ध्यान में रखते हुए उतारा गया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इस फोन को एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 4GB RAM + 128GB में पेश किया है। इसकी कीमत SGD328 (लगभग 24,000 रुपये) है। इसे तीन कलर ऑप्शन- लाइट ब्लू, ब्लैक और सिल्वर में खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy A18 के फीचर्स सैमसंग का यह बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन 6.7 इंच के FHD+ डिस्प्ले पर काम करता है। कंपनी ने इसमें Super AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया है और इसमें ट्रेडिशन वाटरनॉच डिजाइन मिलेगा।

फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा। Galaxy A18 में कंपनी ने MediaTek Helio G99+ ऑक्टाकोर चिपसेट दिया है। फोन में 4GB रैम के साथ 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलताा है। फोन की रैम और स्टोरेज दोनों को एक्सपेंड किया जा सकता है। इस फोन के बैक में कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। फोन में 50MP का मेन कैमरा सेंसर मिलेगा।

इसके साथ 5MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 13MP का कैमरा दिया है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है। इसमें चार्जिंग के लिए 25W USB Type C दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 पर काम करता है। साथ ही, इसमें कंपनी ने AI फीचर्स दिया है। फोन में गूगल जेमिनी पर बेस्ड Circle to Search का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में WiFi, Bluetooth भी दिए गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक किमी तक धधकती दिखीं लपटें, देखें वीडियो

आसपास की फैक्ट्रियां और कॉलेज हॉस्टल कराए गए खाली कानपुरः...

बच्चों से भरी तेज रफ्तार स्कूल वैन का कहर, खड़ी बस में मारी टक्कर, 2 मासूम घायल, देखें वीडियो

जौनपुरः शाहगंज थाना क्षेत्र के सबरहद स्थित इमरानगंज बाजार...

Punjabi प्रेमी जोड़े का विदेश में गोलियां मारकर कत्ल

सरीः कनाडा के सरी में हमलावरों ने एक पंजाबी...

लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का आतंकी, सरेंडर करने से किया था इनकार

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा...

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक किमी तक धधकती दिखीं लपटें, देखें वीडियो

आसपास की फैक्ट्रियां और कॉलेज हॉस्टल कराए गए खाली कानपुरः रूमा औद्योगिक क्षेत्र स्थित पिगमेंट इंक फैक्ट्री में देर रात...

बच्चों से भरी तेज रफ्तार स्कूल वैन का कहर, खड़ी बस में मारी टक्कर, 2 मासूम घायल, देखें वीडियो

जौनपुरः शाहगंज थाना क्षेत्र के सबरहद स्थित इमरानगंज बाजार में स्कूली वैन खड़ी स्कूल बस से टकरा गई। हादसा...

Hotel में ठहरे कपल को धमकाते दिखे पुलिस अधिकारी, कहा- गांजा रखकर फंसा देंगे, देखें Viral Video

सिवनीः मध्य प्रदेश के सिवनी में एक होटल में पुलिस कर्मियों की कथित दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर...

Punjabi प्रेमी जोड़े का विदेश में गोलियां मारकर कत्ल

सरीः कनाडा के सरी में हमलावरों ने एक पंजाबी व्यक्ति और उसकी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी।...