JalandharJalandhar News: बोलैरो पिकअप और ट्रक की टक्कर में कैबिन में फंसा...

Jalandhar News: बोलैरो पिकअप और ट्रक की टक्कर में कैबिन में फंसा चालक, लगा जाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फिल्लौर में पिकअप गाड़ी और ट्रक में टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ब्लैरो पिकअप गाड़ी यूपी नंबर के ट्रक के पीछे से टकरा गई। इस भीषण हादसे में ड्राइवर गाड़ी में फंस गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा सड़क सुरक्षा फोर्स को दी गई। मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने हाइड्रा और ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला।

जिसके बाद चालक को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया। इस संबंध में जानकारी देते हुए रोड सेफ्टी फोर्स के प्रभारी सरबजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम जालंधर ग्रामीण और एमडीटी द्वारा उनसे संपर्क किया गया था। डिवाइस के जरिए हादसे की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर टीम तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंची, जहां उन्होंने देखा कि एक बलेरो पिकअप वाहन यूपी ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गया था और वाहन का चालक अंदर फंस गया था। उन्होंने बताया कि टीम ने लोगों की मदद से हाइड्रा मशीन और ट्रैक्टर मंगवाया और काफी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे चालक को बाहर निकाला।

इसके बाद उसे 108 एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में इलाज के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि हादसे में क्षतिग्रस्त बलेरो पिकअप गाड़ी को भी हाइड्रा की मदद से हाईवे के किनारे कर दिया गया, ताकि यातायात प्रभावित न हो। इस बीच ट्रक चालक अपना ट्रक मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। लोडेड ट्रक फिल्लौर थाने के बाहर खड़ा था। इस घटना के संबंध में फिल्लौर थाने के ड्यूटी अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह और मुंशी को फोन से सूचना दी गई। इसके अलावा पिकअप वाहन के मालिकों से भी संपर्क कर मौके पर पहुंचने को कहा गया. सड़क सुरक्षा बल की टीम द्वारा हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चालू कराया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Gurdwara Sahib में 2 गुटों में झड़प, जड़े थप्पड़-उतरी पगड़ियां, देखें वीडियो

हैमिल्टनः कनाडा में हैमिल्टन के गुरुद्वारा शहीदगढ़ साहिब में...

Mitchell और Phillips ने भारत की उम्मीदों पर फेरा पानी, पहला टेस्ट ड्रॉ

वेलिंगटनः डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी...

खराब मौसम के चलते पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट

लखनऊः पटना में खराब मौसम के कारण पुणे से...

Punjab News: Highway पर ट्रक और कार की टक्कर में बच्चे सहित 4 घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः दिल्ली-जालंधर नेशनल हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास...

Delta की प्रणाली में खराबी, 2000 उड़ानें प्रभावित; लोग परेशान

अटलांटाः अमेरिका में थैंक्सगिविंग अवकाश से पहले हवाई यात्रा...

Gurdwara Sahib में 2 गुटों में झड़प, जड़े थप्पड़-उतरी पगड़ियां, देखें वीडियो

हैमिल्टनः कनाडा में हैमिल्टन के गुरुद्वारा शहीदगढ़ साहिब में दो गुटों में झड़प हो गई। दोनों पक्षों में विवाद...

Mitchell और Phillips ने भारत की उम्मीदों पर फेरा पानी, पहला टेस्ट ड्रॉ

वेलिंगटनः डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने सोमवार को यहां पहले टेस्ट...

खराब मौसम के चलते पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट

लखनऊः पटना में खराब मौसम के कारण पुणे से पटना जा रही इंडिगो की उड़ान को सोमवार तड़के लखनऊ...

Punjab News: Highway पर ट्रक और कार की टक्कर में बच्चे सहित 4 घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः दिल्ली-जालंधर नेशनल हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर गलत...