TechSamsung और गूगल जल्द लॉन्च करेंगे AI Glasses, कंपनी ने लॉन्च किया...

Samsung और गूगल जल्द लॉन्च करेंगे AI Glasses, कंपनी ने लॉन्च किया टीजर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टेक्नोलॉजी: अभी तक स्मार्टफोन में जो एआई फीचर्स मिलते हैं उससे लोगों के कई काम आसान हो रहे हैं परंतु अब ऐसा ही फायदा चश्मे में भी देखने को मिलेगा। आने वाले समय में किसी भी जानकारी को जानने या फिर दूसरी भाषा में समझने के लिए बार-बार फोन देखने की जरुरत नहीं पड़ेगी। Samsung और गूगल अब मिलकर एक नई टेक्नोलॉजी तैयार कर रहे हैं। इन दोनों कंपनियों ने आईवियर ब्रांड Gentle Monster के साथ हाथ मिलाया है। ऐसे में अब कंपनी नए एआई स्मार्ट ग्लास बना रही है।

कंपनी ने लॉन्च किया टीजर

Gentle Monster ने अपकमिंग चश्मों का पहला टीजर जारी कर दिया है। इस टीजर के अनुसार, इनके डिजाइन की झलक दिखाई जा रही है। एक खास ट्रांसलेशन फीचर का भी संकेत इसमें मिला है। कंपनी इन चश्मों को दिसंबर में लॉन्च करेगी हालांकि अभी तक इन चश्मों की कीमत और फीचर्स के बारे में पता नहीं चल पाया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GENTLE MONSTER (@gentlemonster)

टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर किया जाएगा तैयार

इन स्मार्ट ग्लास को Samsung और गूगर दोनों एक साथ मिलकर बना रहे हैं। माना जा रहा है कि ये Android XR प्लेटफॉर्म पर काम करेंगे और इसमें गूगल का Gemini AI इंटीग्रेटेड होगा। इसके जरिए यूजर्स को लाइव ट्रांसलेशन, नेविगेशन और आस-पास दिखाई देने वाली चीजों के बारे में सवाल पूछने जैसी सुविधाएं भी मिलेगी। Gentle Monster ने अभी यह साफ नहीं किया है कि इनमें कौन-कौन से फीचर्स उसके स्मार्ट ग्लास में दिए जाएंगे।

प्री-ऑर्डर शुरु होंगे जल्द

कंपनी 13 से 23 नवंबर तक न्यूयॉर्क में इन स्मार्ट ग्लास का प्रीव्यू आयोजित करने वाली है। यहां आने वाले लोग दिसंबर में लॉन्च से पहले इनका इस्तेमाल कर पाएंगे। अमेरिका में रहने वाले यूजर्स को 12 नवंबर से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्री ऑर्डर मिल जाएंगे। फिलहाल इसकी कीमत क्या है इसका खुलासा नहीं हुआ है। अमेरिका के अलावा दूसरे देशों में इसकी बिक्री कब शुरु होगी इस बारे में भी जानकारी नहीं दी गई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: खुद डेंगू के साए में सिविल अस्पताल, पार्क में पनप रहा लार्वा, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले के सिविल अस्पताल में लोग डेंगू की...

Whatsapp में AI से लेकर पेमेंट तक की मिलेगी सुविधा, कंपनी के CEO ने किए ऐलान

टेक्नोलॉजी: Whatsapp अब सिर्फ मैसेज भेजने, कॉल करने और...

Jalandhar News: Highway पर कैंटर और टाटा गाड़ी में भीषण टक्कर, चालक घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गोराया में शुक्रवार को नेशनल हाईवे के...

छठ घाट की खुदाई दौरान मिली भगवान कृष्ण की मूर्ति

कटिहार। बिहार के कटिहार में दौलत राम चौक स्थित...

Highway पर रोडवेज बस की टक्कर से Delivery Boy की मौत, देखें वीडियो

मृतक मां-बाप का था इकलौता बेटा बदायूंः बदायूं-मेरठ हाईवे पर...

Punjab News: खुद डेंगू के साए में सिविल अस्पताल, पार्क में पनप रहा लार्वा, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले के सिविल अस्पताल में लोग डेंगू की बीमारी का ईलाज करवाने के लिए आ रहे है, लेकिन...

Whatsapp में AI से लेकर पेमेंट तक की मिलेगी सुविधा, कंपनी के CEO ने किए ऐलान

टेक्नोलॉजी: Whatsapp अब सिर्फ मैसेज भेजने, कॉल करने और फोटो वीडियो शेयर करने वाला ऐप नहीं रहा। कंपनी इसको...

Jalandhar News: Highway पर कैंटर और टाटा गाड़ी में भीषण टक्कर, चालक घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गोराया में शुक्रवार को नेशनल हाईवे के माहला पुल पर कैंटर और टाटा 207 गाड़ी के बीच...

छठ घाट की खुदाई दौरान मिली भगवान कृष्ण की मूर्ति

कटिहार। बिहार के कटिहार में दौलत राम चौक स्थित जेके गोला परिसर में छठ घाट बनाने के लिए खुदाई...