लुधियानाः जिले में दिन दहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। जहां नेशनल हाईवे पर लुटेरों ने व्यक्ति को हथियारों के बल पर निशाना बनाया। जहां लुटेरे पीड़ित ने नगदी, मोपेड स्कूटी और फोन छीनकर फरार हो गए। तंबाकू की कंपनी के सेल्समैनेजर सुभाष चंद के अनुसार शिव चौक के पास नेशनल हाईवे पर यह घटना हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह भाई की शादी में शामिल होने के लिए बस स्टैंड की ओर जा रहा था। ऐसे में उसने बैग में शादी को लेकर पैसे रखे हुए थे। ऐसे में लुटेरों द्वारा हथियारों से उन पर हमला किया गया। इस घनटा में चाचा-भतीजा घायल हो गए।
वहीं 4 लुटेरे उनसे 1.30 लाख की नगदी, मोपेड स्कूटी और फोन छीनकर ले गए। इस दौरान भतीजे नीरज से 1400 की नगदी और उसका फोन भी लेकर आरोपी फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सुभाष के अनुसार दिल्ली जा रहे थे कि आज सुबह बाइक पर सवार 4 लुटेरों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं रूके तो चलती बाइक पर उन पर हमला किया। ऐसे में वह रूके नहीं मोपेड भगाते रहे। लेकिन कुछ दूरी पर उन्हें रोक लिया और उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद वह उससे नगदी से भरा बैग, मोपेड और फोन लेकर फरार हो गए। घटना को लेकर 112 पर सूचना दी गई।
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा थाना मोती नगर ले जाया गया, जहां पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे है। वहीं भतीजे नीरज ने कहाकि वह चाचा को बस स्टैंड छोड़ने के लिए मोपेड पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान 4 लुटेरे उनके पीछे पड़ गए और मोपेड ना रोकने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। जिसके बाद लुटेरों ने चलती बाइक पर उन पर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ दूरी पर लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद लुटेरों ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में चाचा से नोटों से भरा बैग छीन, मोपेड और फोन छीनकर लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित परिवार द्वारा इंसाफ की गुहार लगाई गई है।

