LudhianaPunjab News: पानी की टंकी पर चढ़ा जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना से...

Punjab News: पानी की टंकी पर चढ़ा जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना से परेशान व्यक्ति, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः खन्ना के गांव चकोही में व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ गया। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित दविंदर सिंह गिंदी जातिगत भेदभाव और प्रताड़ना से परेशान पानी की टंकी पर चढ़ा। दविंदर का कहना है कि वह एससी समाज से संबंध रखता है। इसी बात को लेकर पड़ोसी उसे नीचा दिखाते हैं, आए दिन जातिसूचक शब्द बोलते हैं और भद्दी गालियां देते हैं। इसी रोज-रोज की मानसिक परेशानी से तंग आकर उसने टंकी पर चढ़ने का यह कदम उठाया। ऐसे में दविंदर सिंह गिंदी पेंटर करीब 3 घंटे तक टंकी पर डटा रहा।

वह प्रशासन से न्याय की गुहार लगाता रहा। दविंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि उसने कुछ समय पहले ही गांव में जमीन खरीदकर नया मकान बनाया था। उसके पड़ोस में रहने वाले जमींदार परिवार के लोग उसके साथ जातिगत भेदभाव कर रहे हैं। पीड़ित दविंदर सिंह का छोटा भाई भारतीय सेना में कार्यरत है, लेकिन गांव में उसके परिवार को इस तरह के जातिगत भेदभाव का शिकार होना पड़ रहा है।

टंकी पर चढ़ने की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दविंदर को समझा-बुझाकर शांत किया और शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई करने का पक्का आश्वासन दिया। पुलिस के भरोसे के बाद ही युवक टंकी से नीचे उतरने को राजी हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

NEET पेपर लीक मामलाः 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

नई दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय पात्रता...

HCS अधिकारियों की वर्ष 2025-26 के PAR मूल्यांकन की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल पर एचसीएस (कार्यकारी...

हरियाणा में एक IAS और एक HCS अधिकारी का हुआ तबादला

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक आईएएस...

Javed Akhtar ने की Sonia Gandhi की किताब की तारीफ, बोले – ‘मुझे यह काफी दिलचस्प लगी’

नई दिल्ली: सिंगर जावेद अख्तर ने कांग्रेस पार्टी की...

हिंदू छात्रा को बुर्का पहनाकर होटल ले गया शादीशुदा मुस्लिम युवक, दुष्कर्म का आरोप

कैरानाः कैराना में एक शादीशुदा मुस्लिम युवक पर हिंदू...

NEET पेपर लीक मामलाः 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय

नई दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक मामले में बुधवार...

HCS अधिकारियों की वर्ष 2025-26 के PAR मूल्यांकन की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल पर एचसीएस (कार्यकारी शाखा) अधिकारियों की वर्ष 2025-26 की वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट...

हरियाणा में एक IAS और एक HCS अधिकारी का हुआ तबादला

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी...

Javed Akhtar ने की Sonia Gandhi की किताब की तारीफ, बोले – ‘मुझे यह काफी दिलचस्प लगी’

नई दिल्ली: सिंगर जावेद अख्तर ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की हाल ही में प्रकाशित हुई किताब...