लुधियानाः ताजपुर रोड पर बीते दिन सर्राफा व्यापारी को हिप्नोटाइज़ करके 2 ढोंगी बाबाओं गहने लेकर फरार हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। वहीं इस मामले में आज सोना ठगने वाले ‘ढोंगी बाबाओं’ (साधुओं) को सराफा बाज़ार के व्यापारियों ने काबू कर लिया। जिसके बाद लोगों द्वारा जमकर छित्तर परेड की गई। इस दौरान व्यापारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों ढोंगी बाबाओं को काबू करके थाने ले गई। मीडिया से बात करते हुए ढोंगी बाबाओं का कहना है कि सर्राफा व्यापारी की शादी नहीं हो रही थी।
ऐसे में उपाय करने के लिए उनके द्वारा कुछ सामान दिया गया था और उसके बदल में व्यापारी द्वारा उन्हें गहने दिए गए थे। बाबाओं का आरोप है कि अब उन पर गहने ठगने के झूठे आरोप लगाए जा रहे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मनीष ने कहा कि दोनों बाबा उनकी दुकान पर आए थे और वह जैसा उन्हें कहते रहे और वह वैसा करते रहे। ऐसे में शुरुआत में दोनों ने उससे खाना मांगा और उसने अपना खाना दे दिया।
जिसके बाद उससे गहने मांगे और उसने खुद गहने थमा दिए। कारोबारी ने कहाकि पहले वह दोनों को दुकान के अंदर नहीं आने दे रहा था, लेकिन बाद में वह वैसा करता रहा जैसे दोनों बाबा उसे कहते रहे। कारोबारी के अनुसार उनका ढाई से 3 लाख के गहने ले गए थे। इसकी सूचना बाजार के व्यापारियों को दे दी थी। ऐसे में आज वह फिर से अन्य दुकानदार के पास आए थे और व्यापारी ने उन्हें सूचना दी। जिसके बाद मौके पर दोनों को काबू कर लिया। दुकानदार ने कहाकि दोनों बाबा ने गहने ठगने की घटना कबूल की है। वहीं दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

