Himachal GovtCM Sukhu ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर अर्पित की...

CM Sukhu ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के दूरदर्शी निर्णयों और सशक्त नेतृत्व ने भारत की प्रगति एवं विकास की मजबूत नींव रखी।

उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन, आर्थिक सुधारों, बैंकों के राष्ट्रीयकरण, कृषि उत्पादकता को सुदृढ़ करने, रोजगार सृजन तथा सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए सर्वाेच्च बलिदान दिया। राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों से भी संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने, अपने लक्ष्यों के प्रति एकाग्र रहने तथा प्रगतिशील एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें अनुशासन, समर्पण, देशभक्ति एवं सामाजिक जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: National Highway पर व्यक्ति से 1.30 लाख नगदी और स्कूटी लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में दिन दहाड़े लूट की वारदात सामने...

Punjab News: बच्चे की हत्या करने का मामलाः पुलिस ने आरोपी युवती को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोहालीः लालरू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले...

हरियाणा सरकार ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 को किया लागू

चंडीगढ़: हरियाणा में बाल विवाह की सामाजिक कुरीति को...

STF की कार्रवाईः नकली दवाएं बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

सोलनः हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में एक...

Airport पर सुरक्षा में सेंध की कोशिश, CISF जवानों ने किया काबू, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट...

Punjab News: National Highway पर व्यक्ति से 1.30 लाख नगदी और स्कूटी लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में दिन दहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। जहां नेशनल हाईवे पर लुटेरों ने व्यक्ति को...

Punjab News: बच्चे की हत्या करने का मामलाः पुलिस ने आरोपी युवती को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोहालीः लालरू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बल्लोपुर के निवासी तारा सिंह के बेटे गुरविंदर सिंह...

हरियाणा सरकार ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 को किया लागू

चंडीगढ़: हरियाणा में बाल विवाह की सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल...

STF की कार्रवाईः नकली दवाएं बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

सोलनः हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में एक बार फिर नकली दवाओं के अवैध कारोबार का बड़ा मामला...