MohaliPunjab News: बच्चे की हत्या करने का मामलाः पुलिस ने आरोपी युवती...

Punjab News: बच्चे की हत्या करने का मामलाः पुलिस ने आरोपी युवती को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः लालरू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बल्लोपुर के निवासी तारा सिंह के बेटे गुरविंदर सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उनका 2 साल का बच्चा गुरसांझ सिंह 14 नवंबर को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। इस दौरान बच्चे की तलाश शुरू की गई। तलाशी के दौरान 15 नवंबर की सुबह बच्चे का शव उनके पड़ोसी राजबीर सिंह की छत पर मिला था। इस दौरान पुलिस ने अज्ञात लोगों ने गला घोंटकर बच्चे की हत्या कर दी थी।

एसएएस नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते बताया कि अपराधी का पता लगाने के लिए की जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक जसपिंदर सिंह गिल, PPS और पुलिस उपाधीक्षक वरिंदर सिंह खोसा, PPS की देखरेख में कई पुलिस टीमें गठित की गईं। इन टीमों में इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह बाजवा CIA स्टाफ, इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह स्पेशल सेल और इंस्पेक्टर आकाश शर्मा लालरू एसएएस नगर शामिल थे।

पुलिस टीमों ने मामले की गहन जांच की, विभिन्न पहलुओं को खंगाला और तकनीकी तथा वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। जिसमें घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी शामिल है। पुलिस ने 19 नवंबर को एक महिला सोनिका पत्नी रेशम को गिरफ्तार किया। वह लालरू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बल्लोपुर गांव की रहने वाली है। पूछताछ में संदिग्ध सोनिका ने बच्चे के अपहरण और हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बच्चे की हत्या के बाद उसके शव को घर की छत पर रख दिया था।

जांच में पता चला कि संदिग्ध सोनिका ने कुछ दिन पहले ही गर्भपात (अबॉर्शन) कराया था। इस घटना के बाद से वह मानसिक तनाव से गुजर रही थी। इसी मानसिक उथल-पुथल और अत्यधिक गुस्से में आकर उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

आरोपी को 19 नवंबर को गिरफ्तार किया था, पुलिस रिमांड लेने के लिए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: National Highway पर व्यक्ति से 1.30 लाख नगदी और स्कूटी लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में दिन दहाड़े लूट की वारदात सामने...

हरियाणा सरकार ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 को किया लागू

चंडीगढ़: हरियाणा में बाल विवाह की सामाजिक कुरीति को...

CM Sukhu ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा...

STF की कार्रवाईः नकली दवाएं बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

सोलनः हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में एक...

Airport पर सुरक्षा में सेंध की कोशिश, CISF जवानों ने किया काबू, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट...

Punjab News: National Highway पर व्यक्ति से 1.30 लाख नगदी और स्कूटी लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में दिन दहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। जहां नेशनल हाईवे पर लुटेरों ने व्यक्ति को...

हरियाणा सरकार ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 को किया लागू

चंडीगढ़: हरियाणा में बाल विवाह की सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल...

CM Sukhu ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश...

STF की कार्रवाईः नकली दवाएं बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

सोलनः हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में एक बार फिर नकली दवाओं के अवैध कारोबार का बड़ा मामला...